लाइव न्यूज़ :

जीत के बाद काशी में बोले पीएम मोदी- तीन चुनाव के बाद भी नहीं खुले राजनीतिक पंडितों के दिमाग

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 13:07 IST

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। पीएम मोदी मंदिर में पूजा—अर्चना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केन्द्र में आयोजित समारोह को सम्बोधित किया।

वाराणसी से दोबारा सांसद चुने जाने के बाद सोमवार को पहली बार काशी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि तीन चुनाव के बाद भी राजनीतिक पंडितों के दिमाग नहीं खुले। उन्होंने वाराणसी से प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। 2014 हो, 2017 हो या 2019 हो, ये हैट्रिक छोटी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांव का गरीब व्यक्ति भी देश की सही दिशा के बारे में सोचता भी है और उस दिशा में चलता भी है।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान भोले नाथ के दर्शन किये। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ काशी पहुंचे मोदी ने अपने इस एकदिवसीय दौरे की शुरुआत काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन—पूजन से की। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। पीएम मोदी मंदिर में पूजा—अर्चना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला केन्द्र में आयोजित समारोह को सम्बोधित किया।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातेंः-

- यहां की बेटियों ने जो स्कूटी यात्रा निकाली उसकी पूरे देश में और सोशल मीडिया में बड़ी चर्चा है, स्कूटी पर बैठकर हमारी बेटियों ने पूरी काशी को अपने सिर पर बैठा लिया था।

- इस चुनाव की सभी कसौटियों पर आप डिस्टिंक्शन मार्क्स के साथ पास हुए हैं, इसलिए आप सभी अभिनंदन के पात्र हैं।

- इस चुनाव में जब कार्यकर्ताओं के साथ मेरा मिलना हुआ था तो उस दिन मैंने कहा था कि यहां पर शायद नामांकन तो एक नरेन्द्र मोदी का हुआ होगा, लेकिन ये चुनाव हर घर का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा, हर गली का नरेन्द्र मोदी लड़ेगा।

- मैं काशी के संगठन से जुड़े लोगों का, हर कार्यकर्ता का और हर समर्थक का इस बात के लिए आभार करता हूं कि उन्होंने इस चुनाव को जय-पराजय के तराजू से नहीं तोला। उन्होंने चुनाव को लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक समर्पण का पर्व माना।

- इस चुनाव में अलग-अलग दलों के साथी और निर्दलीय साथी जो मैदान में थे, उनका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने पूरी गरिमा के साथ काशी के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाया। मैं सभी अन्य उम्मीदवारों का मन से अभिनंदन करता हूं।

- शायद ही कोई उम्मीदवार चुनाव के समय इतना निश्चिंत होता होगा, जितना मैं था। इस निश्चिंतता का कारण आपका परिश्रम और काशीवासियों का विश्वास था। 

- नतीजे और मतदान दोनों समय मैं निश्चिंत था और बड़े मौज के साथ केदारनाथ में बाबा के चरणों में बैठ गया था।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण