लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में बोले पीएम मोदी, सूबे की महिला शक्ति देश के लिए हमेशा ही रही हैं प्रेरणा का स्रोत

By भारती द्विवेदी | Updated: March 16, 2018 13:42 IST

पीएम मोदी इंफाल के पश्चिमी जिले मे मैरीकॉम बॉक्सिंग एकेडमी में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Open in App

इंफाल, 16 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे पर हैं। यहां पर पीएम मोदी ने रानी गाइदिनल्यू के नाम का पार्क और आदिवासी इलाके में गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही इंफाल में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है- 'मणिपुर के लोगों को खुश देखकर लगता है कि राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है।'

पीएम मोदी ने आगे कहा- 'इस राज्य की महिला शक्ति देश के लिए हमेशा ही प्रेरणा का स्रोत रही है। आज इस मौके पर मैं देश की बेटी और महान क्रांतिकारी रानी गाइदिनल्यू को सलाम करता हूं। आज मुझे उनके नाम के पार्क का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।'

उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि राज्य सरकार पहाड़ी और आदिवासी इलाकों में लड़कियों को पढ़ाई में होनेवाली दिक्कतों को कम करने पर काम कर रही है। राज्य सरकार आदिवासी इलाकों में लड़कियों के लिए हॉस्टल का निर्माण भी करवा रही है। आज उन हॉस्टल का उद्घाटन करके मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।'

'भारत सरकार ने नार्थ-ईस्ट के लिए 10 भारतीय रिजर्व बटालियन को मंजूरी दी है। जिसमें से 2 बटालियन मणिपुर के लिए है। इन दो बटालियन से राज्य के दो हजार युवाओं को सीधे नौकरी मिलेगी।'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मणिपुर में कई प्रोजेक्ट की नींव रखने वाले हैं। पीएम मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर यूनिवर्सिटी में 150वीं भारतीय विज्ञान सम्मेलन (इंडियन सांइस कांग्रेस) कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील