लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: NCC कार्यक्रम में PM मोदी का पाक पर हमला, कहा- प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है पड़ोसी देश, उसे हराने में 10 दिन भी नहीं लगेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 28, 2020 14:37 IST

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में पीएम मोदी एनसीसी कैडेट्स को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में भुटान, रूस और नेपाल के एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देइस कार्यक्रम में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं।कश्मीर भारत की मुकुटमणि है। 70 साल बाद वहां से आर्टिकल 370 को हटाया गया।

दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग देशों से आए राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) कैडेट्स की सलामी ली। इसके बाद पीएम मोदी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का बिना नाम लिए हमला किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा- वह हमसे तीन-तीन युद्ध हार चुका है। हमारी सेना को उसे हराने में 10 दिन भी लगेगा। हमारी सेना ऐक्शन लेना चाहती थी लेकिन सरकारें उनको आदेश नहीं देती थी। बता दें कि एनसीसी कैडेट कोड में भुटान, रूस और नेपाल के एनसीसी कैडेट्स शामिल हैं। 

इससे पहले NCC कैडेट्स ने पीएम मोदी के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।  इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत समेत कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं।

जानिए क्या कहा पीएम मोदी ने- 

आज युवा सोच है। युवा मन के साथ देश आगे बढ़ रहा है और इसलिए वह सर्जिकल स्ट्राइक करता है, एयर स्ट्राइक करता है और आतंक के सरपरस्तों को उनके घर में जाकर सबक सिखाता है। इसका परिणाम आप भी देख रहे हैं। 

कश्मीर भारत की मुकुटमणि है। 70 साल बाद वहां से आर्टिकल 370 को हटाया गया। हम जानते हैं कि हमारा पड़ोसी देश हमसे तीन-तीन युद्ध हार चुका है। हमारी सेनाओं को उसे धूल चटाने में हफ्ते-दस दिन से ज्यादा समय नहीं लगता।

वो देश बदलना चाहता है, स्थितियां बदलना चाहता है। इसलिए उसने तय किया है कि अब टाला नहीं जाएगा, अब टकराया जाएगा, निपटा जाएगा। यही है युवा सोच, यही है युवा मन, यही है युवा भारत। 

जो लोग काम चलाने वाली प्रवृत्ति के होते हैं उनके लिए कल कभी नहीं आता। इस स्थिति को मेरे आज का युवा भारत, मेरे भारत का युवा, स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है। वो छटपटा रहा है कि स्वतंत्रता के इतने साल हो गए, चीजें कब तक ऐसे ही चलती रहेंगी?

आज विश्व में हमारे देश की पहचान, युवा देश के रूप में है। देश के 65% से ज्यादा लोग 35 वर्ष से कम उम्र के हैं। देश युवा है, इसका हमें गर्व है, लेकिन देश की सोच युवा हो, ये हमारा दायित्व होना चाहिए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप