लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi: 21 देशों ने अब तक पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा?, दुनिया में एक अभूतपूर्व नेता के रूप में उभरे प्रधानमंत्री, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 19:35 IST

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध आर्थिक, सैन्य या कूटनीतिक पहलुओं के उपयोगिता कारक से आगे निकल गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारबाडोस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था।21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और नौ मुस्लिम देश शामिल हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कहा कि 21 देशों ने अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है, जिससे यह साबित होता है कि वह दुनिया के एक ‘अभूतपूर्व नेता’ के रूप में उभरे हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया गया जिसे उन्होंने दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक 21 देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुका है, जो दुनिया में एक अभूतपूर्व नेता के रूप में उभरे हैं। हाल ही में बारबाडोस ने उन्हें अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया था।’’

उन्होंने कहा कि इन 21 देशों में रूस, फ्रांस, अमेरिका और नौ मुस्लिम देश शामिल हैं। त्रिवेदी ने कहा, ‘‘इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के विभिन्न देशों के साथ हमारे संबंध आर्थिक, सैन्य या कूटनीतिक पहलुओं के उपयोगिता कारक से आगे निकल गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हम एक अलग स्तर पर पहुंच गए हैं जहां विभिन्न देश भारत के प्रति बेहद सकारात्मक, भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान महसूस कर रहे हैं।’’ भाजपा नेता ने कहा कि यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए गर्व का विषय है।

त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 2018 में संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार और सियोल शांति पुरस्कार सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व बंधुत्व की हमारी शाश्वत अवधारणा में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का इस तरह नेतृत्व किया है कि पूरी दुनिया भारत को ‘विश्व मित्र’ के रूप में देख रही है।’’

त्रिवेदी ने कहा, ‘‘यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम न केवल दुनिया के लिए आशा की किरण और विश्व के विकास इंजन के चालक बन रहे हैं, बल्कि अधिकतर देशों के लिए आकर्षण का एक स्नेही बिंदु भी बन रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री मोदी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता हैं जो भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को मान्यता देता है। मोदी ने कहा, ‘‘मॉरीशस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

यह केवल मेरा सम्मान नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह भारत और मॉरीशस के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।’’ उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत से इन लोगों ने मॉरीशस के विकास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ा और इसकी जीवंत विविधता में योगदान दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरूसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?