लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का जापान दौराः शिंजो आबे ने मोदी को बताया सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक, इन मुद्दों पर विमर्श

By भाषा | Updated: October 28, 2018 14:17 IST

जापान में दोनों नेताओं के बीच होने वाली शिखर बैठक वाले दिन भारतीय समाचारपत्रों में प्रकाशित एक संदेश में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर क्षेत्र एवं विश्व समृद्धि को प्रबल बना रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 अक्टूबरःजापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सबसे “विश्वसनीय” दोस्तों में से एक हैं और भारतीय नेता के साथ मिलकर वह हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को खुला एवं मुक्त बनाने के लिए द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करना चाहेंगे। 

जापान में दोनों नेताओं के बीच होने वाली शिखर बैठक वाले दिन भारतीय समाचारपत्रों में प्रकाशित एक संदेश में आबे ने कहा कि भारत एक वैश्विक शक्ति के तौर पर क्षेत्र एवं विश्व समृद्धि को प्रबल बना रहा है। जापानी प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने महान देश के एक उत्कृष्ट नेता हैं। 

उन्होंने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है और मैंने कहा है कि जापान एवं भारत के बीच के संबंध विश्व में सबसे बड़ी संभावना से समृद्ध है।” आबे ने कहा कि जापान और भारत का सहयोग सुरक्षा, निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन जैसे कई क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हम सभी क्षेत्रों में अच्छी स्थिति में हैं और जापान भारत की आर्थिक वृद्धि और उसकी (जापान की) विश्व अग्रणी तकनीकों का इस्तेमाल कर हाई-स्पीड रेल, भूमिगत मार्गों एवं अन्य अवसंरचनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक-इन-इंडिया पहल को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।” 

आबे ने कहा कि जिस दिन सहयोग के माध्यम से जापानी शिंकनसेन बुलेट ट्रेनें मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ेंगी वह दिन भारत-जापान की भविष्य में दोस्ती का चमकता हुआ संकेत होगा। 

जापानी नेता के संदेश में कहा गया, “कल से जापान के दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी मेरे सबसे भरोसेमंद दोस्तों में से एक हैं। पूरी जापान सरकार की ओर से गर्मजोशी से उनका स्वागत करना मेरा सौभाग्य है।” आबे ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर मैं खुले एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान-भारत के सहयोग को मजबूत करना चाहूंगा।” 

टॅग्स :जापाननरेंद्र मोदीशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला