लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन पर PM मोदी का तंज, कहा-'अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां'

By भाषा | Updated: January 13, 2019 14:45 IST

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है।’’ 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन बनाने की कवायद पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा देश की सेवा करने के लिए है जबकि दूसरी ओर ‘‘अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां’’ हैं।

मोदी ने कहा,‘‘वे अपना साम्राज्य खड़ा करना चाहते हैं लेकिन हम जनता को सशक्त करना चाहते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन ‘अल्पकालिक’ है और संबंधित दल ये गठबंधन अपने फायदों के लिए कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में पांच संसदीय सीटों के बूथ स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अन्य दलों की भांति हम ‘बांटो और राज’ करो के लिए अथवा वोट बैंक बनाने के लिए राजनीति में नहीं हैं। हम यहां हर तरीके से देश की सेवा के लिए है।’’ 

उन्होंने कहा कि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए आने वाले चुनाव भाजपा और देश के लिए अहम है।

मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा,‘‘ एक ओर हमारे पास विकासात्मक एजेंडा है तो वहीं दूसरी ओर अवसरवादी गठबंधन हैं, वशंवादी पार्टियां हैं।’’ 

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा सवाल किया, ‘‘अगर मोदी इतना खराब है और सरकार काम नहीं कर रही है तो यह गठबंधन क्यों। क्या आपको अपने ऊपर भरोसा नहीं होना चाहिए। वे जानते हैं कि यह काम करने वाली सरकार है।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा, किसान और महिलाओं सहित समाज के अनेक वर्गों का भाजपा सरकार के साथ ‘मजबूत संबंध’ है।

मोदी का यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए