लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के शपथग्रहण में पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार भी होंगे शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 30, 2019 15:19 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए। नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। नरेन्द्र मोदी 30 मई की शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आज (30 मई) शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए आठ हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। 

अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, पुलवामा हादसे में शहीद हुए जवान सुदीप बिश्वास की मां ममता बिश्वास दिल्ली 29 मई की रात दिल्ली आईं। सुदीप बिश्वास शहीद हुए 40 जवानों में से एक थे।  27 वर्षीय कांस्टेबल सुदीप बिश्वास के पिता भी दिल्ली आना चाहते थे लेकिन उनकी तबीयत सही नहीं थी। 

इसके अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के शहीद सीआरपीएफ कर्मियों के परिवारों ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण में शामिल होने का कोई निमंत्रण नहीं मिला है।

14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान हुए थे शहीद  

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए