लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के रास्ते नहीं गुजरेगा पीएम मोदी का विमान, ओमान-ईरान होकर जाएंगे बिश्केक

By स्वाति सिंह | Updated: June 12, 2019 15:15 IST

13-14 जून को होने वाले  शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाने वाले हैं। इससे पहले खबर थी कि पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान के रास्ते बिश्केक जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान से बिश्केक जाने के लिए मोदी के विमान को उसके वायुक्षेत्र से गुजरने देने का अनुरोध किया था।पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को ‘‘सैद्धांतिक’’ मंजूरी भी दे दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब पाकिस्तान के रास्ते किर्गिस्तान नहीं जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि वीवीआईपी विमान ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों से किर्गिस्तान के बिश्केक जाएगा। 

भारत ने पाकिस्तान से बिश्केक जाने के लिए मोदी के विमान को उसके वायुक्षेत्र से गुजरने देने का अनुरोध किया था। पाकिस्तान ने भारत के अनुरोध को ‘‘सैद्धांतिक’’ मंजूरी भी दे दी थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘भारत सरकार ने वीवीआईपी विमान द्वारा बिश्केक जाने के लिए मार्ग लिए दो विकल्पों पर गौर किया था। अ

अब फैसला लिया गया है कि वीवीआईपी विमान बिश्केक जाने के लिए ओमान, ईरान और मध्य एशियाई देशों से यात्रा करेगा।’’ वह बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री के विमान द्वारा चुने जाने वाले रास्ते के संबंध में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। मोदी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को बिश्केक रवाना हो गए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप