लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, PM मोदी-अमित शाह की अहम बैठक, जेपी नड्डा भी मौजूद

By स्वाति सिंह | Updated: November 26, 2019 14:29 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करती है और उसे पूरा भरोसा है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित थे। 

महाराष्ट्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित थे। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार शाम पांच बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दिया है, इसके बाद से दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र की राजनीतिक दल तेज हो गई है। बीजेपी के पास अभी कुल 105 विधायक हैं, जबकि कुछ निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन है।

बीते शनिवार को देवेंद्र फड़नवीस ने अजित पवार के साथ शपथ ले ली थी। आज शाम ही बीजेपी ने अपने सभी विधायकों की महाबैठक बुलाई है। बैठक के लिए बीजेपी विधायक आज वानखेड़े स्टेडियम में जुटेंगे।

एक तरफ बीजेपी बैठक पर बैठक कर रही है वहीं दूसरी ओर उनका कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का वह सम्मान करती है और उसे पूरा भरोसा है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करेगी।प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटील ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं और हम यह करके दिखाएंगे।” उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने की खातिर विश्वास मत बुधवार को ही होगा।

साथ ही शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी निर्देश दिया कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्यों को बुधवार को ही शपथ दिलाई जाए। शीर्ष अदालत ने संपूर्ण कार्यवाही के सीधे प्रसारण का भी आदेश दिया और कहा कि विधानसभा में गुप्त मतदान नहीं होगा। 

वहीं, एनसीपी प्रवक्ता  नवाब मलिक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला भारतीय लोकतंत्र में एक मील का पत्थर साबित करेगा। कल शाम 5 बजे से पहले, यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा का खेल खत्म हो गया है। कुछ दिनों में महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार होगी।   

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहजेपी नड्डामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी