लाइव न्यूज़ :

BJP महिला मोर्चा के अधिवेशन में PM मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा-महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत

By भाषा | Updated: December 22, 2018 20:32 IST

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा महिलाओं को वायु सेना में लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल किया गया है। नौसेना में महिला अधिकारी शाखा है। सरकार ने तस्करी रोधी विधेयक पारित किया और नाबालिगों के साथ बलात्कार के दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।

Open in App

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं का कल्याण पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों के लिए कभी प्राथमिकता नहीं रहा। भाजपा महिला मोर्चा के यहां पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले छह से सात दशकों में विभिन्न विकल्पों की तलाश करने के बाद में महिलाओं ने भाजपा पर भरोसा जताया। पूर्ववर्ती सरकारों ने महिलाओं को मूल सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में कुछ नहीं किया और उन्होंने बस वादे किए।’’ 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने 60 से 70 वर्षों तक भारत पर राज किया वे महिलाओं के कल्याण के लिए मूल सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में विफल रहे। पूर्ववर्ती सरकारें सामाजिक सुधार लाने और रवैया बदलने के लिए बस सही समय का इंतजार करती रहीं। मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षों में बालिकाओं और महिला सशक्तिकरण की ओर समाज के नजरिए में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘पहली बार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं महिलाओं पर केंद्रित हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कुल 18 करोड़ जनधन बैंक खाते महिलाओं के हैं।’’उन्होंने कहा कि खासतौर से हरियाणा में महिला-पुरुष लिंग अनुपात में भी सुधार आया है। मोदी ने कहा कि सुरक्षा मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति में पहली बार दो महिलाओं को शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसके अलावा महिलाओं को वायु सेना में लड़ाकू पायलट के तौर पर शामिल किया गया है। नौसेना में महिला अधिकारी शाखा है। सरकार ने तस्करी रोधी विधेयक पारित किया और नाबालिगों के साथ बलात्कार के दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी।’’ मोदी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार पटेल ने आजादी से पहले अहमदाबाद नगर निगम के अध्यक्ष के तौर पर महिला सशक्तिकरण शुरू किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंचायत स्तर से संसद तक देश के लोगों का विश्वास है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील