लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने गोटबाया राजपक्षे को श्रीलंका के राष्ट्रपति बनने पर दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर कही ये बात

By भाषा | Updated: November 17, 2019 19:03 IST

Open in App

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहे गोटबाया राजपक्षे ने शुभकामनाओं के लिए भारत के लोगों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह मित्रता के और मजबूत होने तथा निकट भविष्य में उनके साथ मुलाकात को लेकर आशान्वित हैं।

गृहयुद्ध के दिनों में रक्षा सचिव रहे राजपक्षे (70) अगले पांच साल के लिए श्रीलंका का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार सजीत प्रेमदास को हराया। वह राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना का स्थान लेंगे। सिरिसेना इस बार चुनाव में नहीं उतरे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर राजपक्षे को बधाई दी और कहा कि वह दोनों राष्ट्रों के बीच संबंध और प्रगाढ़ होते देखना चाहेंगे । मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए गोटबाया राजपक्षे आपको बधाई। मैं, हमारे दोनों देशों और नागरिकों के बीच घनिष्ठ तथा भाईचारे वाले संबंधों को और अधिक मजबूत करने, शांति, समृद्धि तथा क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं पर जवाब देते हुए राजपक्षे ने उनका शुक्रिया अदा किया और कहा कि दोनों देश इतिहास और समान मान्यताओं से बंधे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारे दोनों राष्ट्र इतिहास और समान मान्यताओं से बंधे हैं और मैं हमारी मित्रता के प्रगाढ़ होने तथा निकट भविष्य में मुलाकात को लेकर आशान्वित हूं।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब