लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी 12वीं बोर्ड परीक्षा के बारे में बैठक की करेंगे अध्यक्षता

By भाषा | Updated: June 1, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे ।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में उन्हें सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया जायेगा जो विभिन्न राज्यों एवं अन्य पक्षकारों के साथ हुई व्यापक विचार विमर्श के बाद सामने आए थे।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब कोविड पश्चात जटिलताओं के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को मंगलवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया ।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी फैलने के कारण 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी ।

शिक्षा मंत्रालय ने हाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में राज्यों एवं विभिन्न पक्षकारों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया था । इस बैठक में केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी आदि ने हिस्सा लिया था ।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों एवं अन्य पक्षकारों से परीक्षा को लेकर सुझाव मांगा था ।

सरकार ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया है कि वह इस बारे में अंतिम फैसला तीन जून तक लेगी । उच्चतम न्यायालय इस संबंध में याचिका पर सुनवाई कर रही है ।

गौरतलब है कि कोविड-19 बाद जटिलताओं के कारण मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एम्स में भर्ती कराया गया ।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नीरज निश्चल की देखरेख में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र