लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: आज छत्तीगढ़ में मोदी भरेंगे हुंकार, दो रैलियों को करेंगे संबोधित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2019 06:41 IST

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मोदी की पहली सभा दोपहर एक बजे कोरबा और तीन बजे भाटापारा में होगी। राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सेामवार को यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में भाजपा की दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

खबर के अनुसार पीएम पहली चुनावी सभा दोपहर 11 बजे कोरबा में होगी। वहीं दोपहर 1.30 बजे प्रधानमंत्री भाटापारा में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कोरबा की सभा में कोरबा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे, सरगुजा से भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह और रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी गोमती साय सहित भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अनिल जैन, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, स्थानीय सांसद, विधायक और लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जबकिभाटापारा की सभा में रायपुर से भाजपा प्रत्याशी सुनिल सोनी, जांजगीर चांपा से गुहाराम अजगले और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अरूण साव सहित पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तीन चरणों में मतदान का फैसला किया है। पहले चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान संपन्न हुआ है। वहीं दूसरे चरण में 18 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट के लिए तथा तीसरे चरण में 23 अप्रैल को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील