लाइव न्यूज़ :

संविधान दिवस पर आयोजित विभिन्न समारोहों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करने के अलावा इस अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। संविधान दिवस की शुरुआत 2015 से की गई थी। भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था।

पीएमओ ने कहा, ‘‘इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद और विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।’’

इनके अलावा प्रधानमंत्री उच्चतम न्यायालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय संविधान दिवस समारोहों का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत 11 बजे होगी, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे।

राष्ट्रपति के संबोधन के बाद संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविंद संविधान सभा की चर्चाओं का डिजिटल प्रारूप, भारतीय संविधान की हस्तलिखित प्रति का डिजिटल प्रारूप और आज तक हुए सभी संशोधन को समाहित करते भारतीय संविधान के अद्यतनीकृत प्रारूप को जारी करेंगे।

राष्ट्रपति इस अवसर पर संवैधानिक लोकतंत्र विषय पर आयोजित एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता की भी शुरुआत करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम 5.30 बजे उच्चतम न्यायालय की ओर से विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय संविधान दिवस समारोहों का उद्घाटन करेंगे।

इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीश, सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश, वरिष्ठतम अवर न्यायाधीश, सॉलिसिटर जनरल और कानून व विधि जगत के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

इस समारोह को प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?