लाइव न्यूज़ :

आज एटा में गरजेंगे पीएम मोदी , सुरक्षा के हुए ये कड़े इंतजाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2019 06:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक रैली हर रोज कर रहे हैं। शनिवार को पीएम एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं हैं।

Open in App

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक रैली हर रोज कर रहे हैं। शनिवार को पीएम एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गईं हैं। 

पीएम की रैली के लिए खास तैयारी की गई हैं।इतना ही नहीं प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य वीआईपी भी पहुंचेंगे। खबर के अनुसार एक लाख से ज्यादा लोगों को लाने की भारतीय जनता पार्टी ने व्यवस्था की है।

पीएम 2014 में भी यहां रैली की थी, खास बात ये है कि तब पीएम ने 21 अप्रैल को रैली की थी, जिसमें भारी जनसमूह उमड़ा था ।अब प्रधानमंत्री यहां 20 अप्रैल को आ रहे हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और वे रैली की तैयारियों में कई दिन से जुटे हुए थे।

पार्टी ने प्रधानमंत्री की सभा के लिए डेढ़ बजे का समय दिया है। बीजेपी की रणनीति के मुताबिक रैली में ज्यादा से ज्यादा पिछड़े वर्ग के लोगों को लाने पर ग्रामीण क्षेत्रों में जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री की सभा में एटा सदर, मारहरा, पटियाली, अमांपुर, कासगंज विधानसभा क्षेत्रों से भीड़ आ सकती है। इसके अलावा हेलीपैड भी रामलीला मैदान में ही बनाए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा की सुरक्षा को लेकर 10 कंपनी पीएसी, 2 हजार सिपाही, 400 इंस्पेक्टर एवं उपनिरीक्षक, 300 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, 200 महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। फोर्स के साथ ब्रीफिंग की गई, जिसमें सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील