लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने विपक्ष के रवैये को नकारात्मक बताया, कहा- 'खुद तो कुछ करेंगे नहीं, ना ही करने देंगे'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 6, 2023 14:47 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष का रवैया नकारात्मक राजनीति का रहा है - पीएम मोदीहमारा उद्देश्य सकारात्मक राजनीति का है - पीएम मोदीविपक्ष के एक धड़े ने संसद की नई इमारत का भी विरोध किया - पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये देशभर के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी।  इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार का प्रयास अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक एक बेहतर अनुभव देने का है। पीएम ने कहा कि आज देश के हजारों स्टेशनों पर मुफ्त Wi-Fi की सुविधा उपलब्ध है। हमनें देखा है कि इस मुफ्त इंटरनेट का कितने ही युवाओं ने लाभ उठाया है, पढ़ाई करके वो अब अपने जीवन में सिद्धियां प्राप्त कर चुके हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर निशाना भी साधा और कहा,  "विपक्ष का रवैया नकारात्मक राजनीति का रहा है।  हमारा उद्देश्य सकारात्मक राजनीति का है। विपक्ष के एक धड़े ने संसद की नई इमारत का भी विरोध किया, कर्तव्य पथ के निर्माण का भी विरोध किया। इतना ही नहीं 70 साल तक नेशनल वॉर मेमोरियल नहीं बन पाया, लेकिन जब हमने इसे बनाया तो इसकी भी सरेआम आलोचना की गई। हम पूरे देश में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के लिए जी जान से जुटे हैं। रेलवे ने डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरी दी है।"

 इस अवसर पर पीएम मोदी ने बताया कि भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुनर्विकास आधुनिकता के साथ होगा। पीएम ने कहा, "रेलवे में जितना काम हुआ है वह हर किसी को प्रसन्न और हैरान करती है। दुनिया में दक्षिण अफ्रीफा, यूक्रेन, पोलैंड, यूके और स्वीडन जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है उससे अधिक रेल ट्रैक हमारे देश में इन 9 वर्षों में बिछाए गए हैं। साउथ कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में कुल जितना रेल ट्रैक है उससे अधिक रेल ट्रैक भारत में अकेले पिछले साल बनाए हैं।"

बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया है  कि प्रधानमंत्री ने जिन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी, उनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 55-55, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, मध्य प्रदेश के 34, असम के 32, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात एवं तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के 18-18, हरियाणा के 15 व कर्नाटक के 13 स्टेशन शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीRailway Ministryकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप