लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक के मुख्य समाचार: पीएम मोदी ने बिहार को बताया प्रतिभा का पावरहाउस, पढ़ें अन्य खबरें

By भाषा | Updated: September 13, 2020 18:51 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन परियोजनाओं को देश को समर्पित किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की और प्रदेश को ‘‘प्रतिभा का पावरहाउस’’ करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा लाए जाने वाले 11 विधेयकों में से चार पर विरोध जताएंगे और अपनी चिंताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगेगे।पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने का एक षड्यंत्र हो रहा है।

नयी दिल्ली: ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से रविवार शाम छह बजे तक जारी प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

मोदी ने बिहार को प्रतिभा का पावरहाउस बताया, चुनाव से पहले तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं का किया उद्घाटन

पटना, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन परियोजनाओं को देश को समर्पित किया, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर सराहना की और प्रदेश को ‘‘प्रतिभा का पावरहाउस’’ करार दिया।

कांग्रेस सत्र कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल अध्यादेशों का स्थान लेने वाले चार विधेयकों का विरोध करेंगे

नयी दिल्ली, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल संसद के मानसून सत्र में सरकार द्वारा लाए जाने वाले 11 विधेयकों में से चार पर विरोध जताएंगे और अपनी चिंताओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगेगे। ये विधेयक पूर्व में लाए गए अध्यादेशों का स्थान लेंगे।

रघुवंश निधन पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में निधन

पटना, पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन परियोजना से इस्पात, बिजली, उर्वरक उद्वोगों को प्रोत्साहन मिलेगा : मोदी

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बिहार में गैस पाइपाइन परियोजना से लोगों से जीवन में बड़ा बदलाव आएगा, प्रदेश में इस्पात, बिजली और उर्वरक क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा तथा परिवहन में सीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल का लाभ मिलेगा।

 उद्धव महाराष्ट्र को बदनाम करने का षड्यंत्र : उद्धव ठाकरे

मुंबई, राजनीतिक और कोरोना वायरस दोनों ही मोर्चे पर विरोधियों की आलोचनाओं का सामना कर रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र को बदनाम करने का एक षड्यंत्र चल रहा है।

एम्स संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए गृह मंत्री अमित शाह एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद सत्र शुरू होने से पहले संपूर्ण चिकित्सा जांच के लिए एम्स में एक-दो दिन के लिए भर्ती कराया गया है। वह हाल ही में कोविड-19 से उबरे थे।

एमएसएमई बैंकों ने ऋण गारंटी योजना के तहत 42 लाख एमएसएमई को 1.63 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया

नयी दिल्ली, बैंकों ने सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) के लिए तीन लाख करोड़ रुपये की आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत अब तक 42 लाख इकाइयों को 1.63 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 47 लाख के पार

नयी दिल्ली, देश में एक दिन में कोविड-19 के 94,372 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, अब तक 37,02,595 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही ठीक होने वालों की दर रविवार को 77.88 फीसदी हो गई है।

पाक समन पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ की घटना पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा संघर्ष विराम समझौते के कथित उल्लंघन पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।

ओसाका ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दूसरा अमेरिकी ओपन खिताब जीता

न्यूयॉर्क, नाओमी ओसाका ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए यहां विक्टोरिया अजारेंका को तीन सेट में हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीत लिया।

आईसीसी यूएई फिक्सिंग आईसीसी ने यूएई के दो क्रिकेटरों पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत आरोप तय किये

दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्रिकेटरों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिये आरोप तय किये हैं। इन दोनों को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियाकोरोना वायरसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए