लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी मुंबई दौरे पर, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, नई मेट्रो रेल लाइन और मेट्रो भवन के लिए भूमि पूजन करेंगे

By भाषा | Updated: September 6, 2019 19:09 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई मेट्रो रेल लाइन 10, 11, 12 और मेट्रो भवन के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा वह यहां बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित पहले मेट्रो कोच और बांदोंगरी मेट्रो स्टेशन (कांदिवली पूर्व) का उद्घाटन भी करेंगे और महा मुंबई मेट्रो के दृष्टि पत्र का विमोचन भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बीकेसी में आयोजन स्थल के पास तैनात किया जाएगा।अपराध शाखा के अधिकारी भी आयोजन पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे के मद्देनजर पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मोदी शनिवार को यहां आएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मोदी नई मेट्रो रेल लाइन 10, 11, 12 और मेट्रो भवन के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा वह यहां बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान नवनिर्मित पहले मेट्रो कोच और बांदोंगरी मेट्रो स्टेशन (कांदिवली पूर्व) का उद्घाटन भी करेंगे और महा मुंबई मेट्रो के दृष्टि पत्र का विमोचन भी करेंगे।

इसके बाद मोदी औरंगाबाद और नागपुर में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को बीकेसी में आयोजन स्थल के पास तैनात किया जाएगा। अपराध शाखा के अधिकारी भी आयोजन पर करीब से नजर बनाए रखेंगे।

विशेष सुरक्षा समूह, विशेष सुरक्षा इकाई, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और यातायात पुलिस के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर तैनात किया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) मधुकर पाण्डेय ने बताया, ‘‘आम लोगों के लिए बीकेसी की किसी भी सड़क पर यातायात में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। कोई भी सड़क बंद नहीं की गई है और प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे के पहले यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्रनरेंद्र मोदीमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?