लाइव न्यूज़ :

Omicron Update: ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे समीक्षा बैठक

By रुस्तम राणा | Updated: December 23, 2021 10:56 IST

देश में अब तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन वैरिएंट के 213 मामले दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में अब तक ओमीक्रोन के 213 मामलों की हुई है पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को किया है अलर्ट

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी आज देश में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। देश में अब तक 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन वैरिएंट के 213 मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच, यह मांग भी उठ रही है कि सरकार टीकाकरण करा चुके लोगों को टीकों की बूस्टर खुराक देने की अनुमति दे, जैसा कि कई देशों द्वारा किया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के इस नए वैरिएंट के 57 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जो अब तक देश में सबसे ज्यादा ओमीक्रोन से संक्रमित वाला राज्य बन गया है। इसके बाद महाराष्ट्र में इसके 54 मामले दर्ज किए गए हैं और फिर तेलंगाना में 24 मामले देख गए हैं। हालांकि ओमीक्रोन से संक्रमित कई मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

बीते मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को ओमीक्रोन को लेकर अलर्ट किया गया था। मंत्रालय की ओर से यह कहा गया था कि वैज्ञानिक तथ्यों से यह पता चला है कि ओमीक्रोन डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले करीब तीन गुना तेजी से फैलता है। 

वहीं ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को देखकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी तेजी दिखाई जा रही है। बीते 24 घंटे में 57,05,039 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में अब तक 138.96 करोड़ लोगों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण हो चुका है।  

क्रिसमस और नए साल की पार्टियां आयोजित होंगी जिससे ओमीक्रोन के बढ़ने का खतरा है। कई राज्य इस विचार कर रहे हैं। वहीं कुछ राज्यों ने इस पर फैसला भी ले लिया है मुंबई में 31 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है। वहीं दिल्ली में क्लबों आदि में आयोजित होने वाली पार्टियों के लिए गाइडलाइन्स बनाई गई है।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)नरेंद्र मोदीदिल्लीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?