लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग की बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2018 06:28 IST

नीति आयोग की संचालन परिषद की आज बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून : नीति आयोग की संचालन परिषद की आज बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में किसानों की आय दोगुनी करने और प्रमुख योजनाओं में प्रगति समेत विभिन्न मुद्दों चर्चा की जाएगी। 

कहा जा रहा है बैठक में किसानों की दोगुना आय, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इंद्रधनुष जैसी कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके अलावा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह मनाने पर भी चर्चा होगी। 

इतना ही नहीं इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, केंद्र-शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। नीति आयोग ‘ न्यू इंडिया 2022’ के लिए रणनीति दस्तावेज या विकास एजेंडा पर कुछ समय से काम कर रहा है। इससे पहले, आयोग ने तीन वर्षीय कार्य एजेंडा, सात साल की मध्यम अवधि रणनीति और 15 साल के लिए दृष्टिकोण पत्र लाने की योजना बनाई थी। ये अब तक की चौथी बैठक होगी। 

इससे पहले ये बैठक आठ फरवरी, 2015 और 15 जुलाई, 2015 और 23 अप्रैल, 2017 को हुई थी। वहीं, कहा जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नीति आयोग को प्रार्थना पत्र लिखकर गर्वनिंग काउंसिल की बैठक की तारीख स्थगित करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि 18 जून को ईद मनानी है। नायडू के प्रार्थना पत्र को नीति आयोग ने खारिज कर दिया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील