लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को करेंगे संबोधित

By सुमित राय | Updated: August 30, 2020 06:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए 68वीं बार देश को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 'मन की बात' की 15वीं कड़ी होगी।पीएम मोदी ने इससे पहले 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम की यह 68वीं कड़ी होगी, वहीं दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 'मन की बात' की 15वीं कड़ी होगी। बता दें कि यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

इससे पहले 18 अगस्त को पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 68 वें संस्करण के लिए लोगों को अपने इनपुट्स और विचारों को साझा करने के लिए कहा था। उन्होंने कार्यक्रम के विषयों के बारे में ट्विटर पर लोगों से विचार और सुझाव मांगे थे।

पीएम ने ट्वीट कर लोगों से कहा था कि वे नमो या MyGov App के जरिए या 1800-11-7800 पर कॉल करके अपने मैसेज रिकॉर्ड करके अपने इनपुट्स और विचार भेज सकते हैं।

आखिरी बार 26 जुलाई को किया था संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया था। पिछले कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से अपील करने के अलावा कारगिल विजय दिवस का जिक्र करते हुए भारत की भूमि पर कब्जा करने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की थी।

पीएम मोदी ने कहा था, "मैं आप से आग्रह करूंगा जब भी आपको मास्क के कारण परेशानी महसूस होती हो और उतार देने का मन करता हो तो पल-भर के लिए उन डॉक्टरों को याद कीजिए, उन नर्सों को याद कीजिए, हमारे उन कोरोना वारियर्स को याद कीजिए। आप देखिए वो मास्क पहनकर के घंटो तक लगातार हम सबके जीवन को बचाने के लिए जुटे रहते हैं।"

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान ने भारत की भूमि पर कब्जा करने और अपने चल रहे आंतरिक संघर्षों को हटाने के लिए भ्रामक योजना बनाई। कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के शौर्य की कहानियों को साझा करने के लिए पीएम ने युवाओं से अपील भी की थी।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत