लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य में बाढ़ संबंधी स्थिति की ली जानकारी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 12:50 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना। स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भी लोगों की सुरक्षा और कुशलता की कामना करता हूं।’’ असम के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, सोमवार तक असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो लोगों की जान जा चली गई और 17 जिलों में इस प्राकृतिक आपदा से 3.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर, माजुली और मोरीगांव प्रभावित जिलों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने भी प्रधानमंत्री से बात करने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज फोन पर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की और इस आपदा से निपटने के लिए असम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।’’ असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बुलेटिन के अनुसार, लखीमपुर में सर्वाधिक 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, इसके बाद माजुली और दरांग जिलों में बाढ़ का सबसे अधिक कहर दिखा। सरमा ने कहा, ‘‘इस बाढ़ ने लोगों की आजीविका को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। संकट के इस समय में हमारे साथ खड़े रहने के लिए मैं आदरणीय मोदी जी का आभारी हूं।’’ बुलेटिन के अनुसार, असम में 950 गांव में पानी भर गया है और 30,333.36 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप