लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2025 16:39 IST

PM Modi Speech AFS Adampur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दिए और गर्मजोशी से मिले। पृष्ठभूमि में एक मिग-29 जेट और एक बरकरार एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: जब वीरों के पैर धरती पर पड़ते हैं, तो धरती धन्य हो जाती...

PM Modi Speech AFS Adampur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी जवानों की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दिए और गर्मजोशी से मिले। पृष्ठभूमि में एक मिग-29 जेट और एक बरकरार एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। संदेश दोतरफा था। इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसके जेएफ-17 लड़ाकू विमान से निकली मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की अडिग प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

आदमपुर, जवान, त्रिशूल और बाज? आखिर जबाजों के बीच जाकर पाकिस्तान को क्या दिया संदेश है। जवान से मुलाकात के दौरान पीएम की टोपी चर्चा में रही। वेस्टर्न एयर कमांड की टोपी पहनी। भारत-पाक तनाव के दौरान पश्चिमी वायु सेना ने कमाल का प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को हालात खराब कर दी। पाकिस्तान को हर मोर्च पर शानदार जवाब दिया।

भारत के दूसरे सबसे बड़े एयरबेस आदमपुर में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की। पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने आतंकवादी शिविरों और उसके सैन्य स्थलों पर अपने हमले रोक दिए हैं। एयरबेस पर वायुसेना कर्मियों से बातचीत की। ऐतिहासिक रूप से आदमपुर एयरबेस ने पाकिस्तान के साथ पिछले संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सबसे महत्वपूर्ण 1965 के युद्ध के दौरान। सीमा से सिर्फ़ 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इसकी रणनीतिक भौगोलिक स्थिति इसे भारत की उत्तरी वायु रक्षा के लिए महत्वपूर्ण बनाती है। 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भी आदमपुर मुख्य लक्ष्य था, लेकिन यह एकमात्र ऐसा एयरबेस था, जिसे पाकिस्तान भेद नहीं सका था। एयरबेस में Su-7 और Mig-21 जैसे प्रमुख विमान रखे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार की सुबह पंजाब में आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे और वहां वायु सेना के उन जवानों से बातचीत की जो पाकिस्तान के साथ हाल में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान कार्रवाई में शामिल थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आज सुबह मैं एएफएस आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला।

साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। सशस्त्र बल हमारे देश के लिए जो भी करते हैं, उसके लिए भारत उनका सदा आभारी रहेगा।’’ मोदी की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ दिन तक चले सैन्य संघर्ष के बाद हो रही है।

इससे पहले भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में छह-सात मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। दोनों देशों ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। हालांकि, भारत ने साफ किया है कि उसने अभियान को केवल स्थगित किया है और पाकिस्तान की गतिविधियों को देखकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्सBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत