लाइव न्यूज़ :

पीएम सुरक्षा चूकः CM चन्नी ने कहा- 'जान को खतरे की नौटंकी' प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता, पंजाबियों ने विभाजनकारी एजेंडे को खारिज कर दिया

By अनिल शर्मा | Updated: January 7, 2022 09:20 IST

पंजाब के टांडा में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि मोदी की जान को कोई खतरा नहीं था, बल्कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोगों की संख्या कम होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के आरोपों पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पलटवार किया हैचन्नी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की ‘जान को खतरे की नौटंकी का उद्देश्य राज्य में सरकार को गिराने का है

टांडाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान ‘‘सुरक्षा चूक’’ को लेकर भाजपा की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की ‘‘जान को खतरे की नौटंकी’’ का उद्देश्य राज्य में ‘‘लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार को गिराने" का है। चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के एक सम्मानित नेता हैं, लेकिन उनके कद के नेता को इस तरह की ‘‘घटिया नौटंकी’’ में शामिल होना शोभा नहीं देता।

आधिकारिक बयान के अनुसार, चन्नी यहां न्यू अनाज मंडी में 18 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। चन्नी ने यहां दसूया में एक अन्य सभा को भी संबोधित किया जहां उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार को भाजपा की रैली की "विफलता" इस तथ्य का प्रतिबिंब थी कि बुद्धिमान पंजाबियों ने पार्टी के "विभाजनकारी" एजेंडे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

टांडा में, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मोदी की जान को कोई खतरा नहीं था, बल्कि फिरोजपुर में भाजपा की रैली में लोगों की संख्या कम होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि रैली स्थल पर खाली कुर्सियों के कारण प्रधानमंत्री "सुरक्षा खतरे के तुच्छ कारण" का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी वापस चले गए।

झूठे बहाने पर प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा रद्द की

चन्नी ने आरोप लगाया कि जिस झूठे बहाने पर प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा रद्द की, वह पंजाब को बदनाम करने और राज्य में लोकतंत्र की हत्या करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है जैसा कि पूर्व में जम्मू कश्मीर में किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी एक किलोमीटर से अधिक दूर थे तो प्रधानमंत्री की जान को खतरा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जहां मोदी का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, तो उनकी जान को खतरा कैसे हो सकता था। चन्नी ने कहा कि पंजाबियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है और वे कभी भी प्रधानमंत्री के जीवन तथा सुरक्षा के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सकते।

राज्य में भाजपा की खराब स्थिति को उजागर कर दिया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली में जनता की कम उपस्थिति ने राज्य में भाजपा की खराब स्थिति को उजागर कर दिया है। दसूया में चन्नी ने कहा कि 70,000 कुर्सियों के साथ रैली में केवल 700 लोग मौजूद थे, यह मोदी सरकार के खिलाफ लोगों के मन में बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “खाली कुर्सियों ने भाजपा और उसके पूरे नेतृत्व को जनता की भावनाओं को समझने में विफलता के बारे में आईना दिखाया... पंजाबियों ने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के घमंडी नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है और भाजपा का यह फ्लॉप शो इसकी झलक था।’’

मंडली की नौटंकी का मकसद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना है

चन्नी ने दावा किया, "प्रधानमंत्री और उनकी मंडली की नौटंकी का मकसद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना है।" लुधियाना के मच्छीवाड़ा में एक अलग कार्यक्रम में चन्नी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के आसपास के खुफिया अधिकारियों को उनकी सुरक्षा के लिए खतरा महसूस हुआ था तो वे क्या कर रहे थे। 

टॅग्स :Charanjit Singh ChanniपंजाबPunjabकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप