लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, 'जिसे कभी भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता, उसके लिए गरीबी एक मानसिक अवस्था'

By भाषा | Updated: March 5, 2019 15:30 IST

राहुल गांधी के गरीबी को मानसिक अवस्था बताने वाले 2013 के एक बयान का स्पष्ट रूप से हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनके लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर भर है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि जिन्हें रात को भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता, उनके लिए यह एक मानसिक अवस्था हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला तेज करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर भर होती है।वह असंगठित क्षेत्र के लिए पेंशन योजना ‘प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना’ शुरू करने के बाद बोल रहे थे।उन्होंने कहा, ‘‘इस योजना का उद्देश्य समाज के उस वर्ग का उत्थान करना है जिसे अनदेखा और भगवान की दया पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने (कांग्रेस) गरीबी हटाओ का नारा दिया। कुछ लोगों ने खुद को कामगारों के मसीहा के रूप में पेश किया। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस तरह की एक योजना शुरू नहीं की।’’ मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘उन्होंने 55 साल तक देश पर शासन किया और गरीब के नाम पर वोट लिया।’’ प्रधानमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘वे सोचते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था है। देखिये यह कैसा नेता है जो कहता है कि गरीबी जैसा कुछ नहीं है, बल्कि यह एक मानसिक अवस्था है।’’ राहुल गांधी के गरीबी को मानसिक अवस्था बताने वाले 2013 के एक बयान का स्पष्ट रूप से हवाला देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनके लिए गरीबी फोटो खिंचवाने का केवल एक अवसर भर है। जिन्हें एक रात भी कभी भूखे पेट सोने का दर्द नहीं पता हो, वे सोच सकते हैं कि गरीबी एक मानसिक अवस्था होती है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘इस ‘चायवाले’ ने 55 महीने में इस तरह की एक योजना लाकर जो किया, उन्होंने 55 साल में ऐसा क्यों नहीं किया।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील