लाइव न्यूज़ :

ICU में चली गई है कांग्रेस, सपोर्ट सिस्टम के लिए कर रही है इन पार्टियों का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: September 14, 2018 09:36 IST

पीएम मोदी ने कहा कि आज महागठबंधन की जो बात हो रही है, वह भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत का परिचायक है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आईसीयू में है और उसे अपने अस्तित्व के लिये विभिन्न दलों के ‘सपोर्ट सिस्टम’ की जरूरत है। 

प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नरेन्द्र मोदी एप के माध्यम से बृहस्पतिवार को संवाद करते हुए कहा, ‘‘आज महागठबंधन गाँठों का बंधन नहीं है यह अपनी कमज़ोरियों को छिपाने के लिए कुछ अवसरवादी लोगों का गठजोड़ है।’’ उन्होंने कहा कि जब कोई आईसीयू में होता है तब उसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है ताकि उसे बचाया जा सके। कांग्रेस को भी इसी तरह का सपोर्ट सिस्टम लगाने का प्रयास हो रहा है।

मोदी ने कहा कि आज महागठबंधन की जो बात हो रही है, वह भाजपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत का परिचायक है। कांग्रेस आज कुछ दलों का सहयोग जुटाने में लगी हुई है जबकि मध्यप्रदेश के अपने महाधिवेशन में उसने कहा था कि वह किसी के साथ समझौता नहीं करेगी । अब आज इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है।

महागठबंधन की अवधारणा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे दलों को जोड़ रहें है और हम सवा सौ करोड़ दिलों को जोड़ रहे है। इस गठजोड़ में नीति अस्पष्ट है, नेतृत्व में भ्रम है और नीयत भ्रष्ट है ।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा से डर के कारण वे महागबंधन के खेल में लगे हैं जिनका एकमात्र नारा ‘मोदी हटाओ’ है और भाजपा का एक ही संकल्प है ‘देश को आगे बढ़ाओ । ’’ मोदी ने कहा कि अगर भाजपा ने कुछ गलत किया होता तब महागठबंधन की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन भाजपा सरकार ने काफी काम किया है, ऐसे में मुद्दों पर लड़ने की बजाए विपक्ष झूठ के आधार पर लड़ाई लड़ने में लगा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ वे नामदार है, हम कामदार हैं । उनका मकसद एक परिवार का कल्याण है, हमारा लक्ष्य राष्ट्र निर्माण है। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी की कमजोरी पर नहीं बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों की ताकत पर चलती है। ‘‘ हमारे पास बताने को काफी कुछ है और भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं । ’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील