लाइव न्यूज़ :

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने डॉक्टरों- हेल्थवर्करों को दी बधाई, पढ़ें ट्वीट कर क्या-क्या लिखा

By भाषा | Updated: May 20, 2020 11:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरुआत की गई थी। केंद्र सरकार द्वारा इसे दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, आयुष्मान भारत योजना का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुगमता है। पीएम मोदी ने कहा कि अपने सरकारी दौरे के समय भी वे आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करते रहे हैं ।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (20 मई) को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है और इस योजना का काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है । पीएम नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। इसे सरकार प्रायोजित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना बताया गया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ यह प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ को पार कर गई है । दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। ''

उन्होंने इस योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की । उन्होंने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डाक्टरों, नर्सो, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है ।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘ इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं ।’’ उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का सबसे बड़ा फायदा इसकी सुगमता है । उन्होंने बताया, ‘‘ लाभाथिर्यों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती चिकित्सा सेवा न केवल पंजीकृत स्थान पर बल्कि भारत के किसी भी हिस्से में उपलब्ध हो सकती है ।’’

उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों को भी मदद मिलती है जो घर से दूर होते हैं या ऐसे स्थान पर पंजीकृत होते हैं जहां से वे संबद्ध नहीं हैं । प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने सरकारी दौरे के समय भी वे आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करते रहे हैं । मोदी ने कहा, ‘‘ इन दिनों यह संभव नहीं है लेकिन मैंने आयुष्मान भारत के 1 करोड़वीं लाभार्थी पूजा थापा के साथ टेलीफोन पर बात की ।’’

प्रधानमंत्री ने थापा के साथ बातचीत का आडियो क्लिप भी जारी किया । थापा एक सैनिक की पत्नी हैं जिन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत शिलांग में सर्जरी के बारे में बताया । उनके पति मणिपुर में तैनात हैं और कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण उनके साथ अभी नहीं है । उनके दो छोटे बच्चे हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप