लाइव न्यूज़ :

टाइम मैगजीन पर खुद को 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' बताए जाने पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 18, 2019 13:41 IST

टाइम मैगजीन पर पीएम मोदी की 'डिवाइडर इन चीफ' वाली कवर स्टोरी आतिश तासीर ने की है। जो की एक पाकिस्तानी लेखक हैं। इस कवर स्टोरी में आतिश तासीर ने लिखा है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन वो पहले से ही बंट गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाइम मैगजीन ने अपने इस खास अंक में, 'क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक बार फिर मोदी सरकार को पांच साल देगा?' की हेडलाइन से भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर विशेष स्टोरी छापी है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि टाइम मैगजीन में लिखने वाला वो लेखक पाकिस्तानी है और पाकिस्तान से इससे बेहतर अपेक्षा नहीं की जा सकती है।

अमेरिकी मैगजीन टाइम की कवर स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को  'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वालों के प्रमुख) बताया गया था। काफी विवादों के बाद अब पीएम मोदी ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा है, 'टाइम मैगजीन विदेशी है, लेख लिखने वाले महाशय ने भी कहा है कि वो पाकिस्तान के राजनीतिक परिवार से आते हैं। ये उनकी क्रैडिबिलिटी के लिए काफी है।' हालांकि ये नहीं पता चल पाया है कि पीएम मोदी ने यह बयान कहां दिया है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज पर पीएम मोदी का ये ट्वीट किया है। 

अमेरिकी मैगजीन टाइम ने 20 मई, 2019 के अपने आगामी मैगजीन के कवर पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जगह दी है। जिसके साथ लिखा है-  'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वालों के प्रमुख) इस पर विवाद होने के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि टाइम मैगजीन में लिखने वाला वो लेखक पाकिस्तानी है और पाकिस्तान से इससे बेहतर अपेक्षा नहीं की जा सकती है। 

टाइम मैगजीन पर पीएम मोदी की 'डिवाइडर इन चीफ' वाली कवर स्टोरी आतिश तासीर ने की है। जो की एक पाकिस्तानी लेखक हैं। इस कवर स्टोरी में आतिश तासीर ने लिखा है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है लेकिन वो पहले से ही बंट गया है। टाइम मैगजीन ने अपने इस खास अंक में, 'क्या विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र एक बार फिर मोदी सरकार को पांच साल देगा?' की हेडलाइन से भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव पर विशेष स्टोरी छापी है। पत्रिका के इस कवर स्टोरी में पत्रकार आतिश तसीर तुर्की, ब्राजील, ब्रिटेन, अमेरिका और भारत के लोकतंत्र व्यवस्था में 'लोकप्रियता' के बढ़ते वर्चस्व के बारे में बात कर रहे हैं।

इस रिपोर्ट में यह बात भी कही गई है कि मोदी 'भाग्यशाली हैं कि उनके सामने बेहद कमजोर विपक्ष है, जहां बेमेल गठबंधन है जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। इस गठबंधन के सामने मोदी को हराने के अलावा और कोई एजेंडा नहीं है।'

टाइम मैगजीन ने 2015 में मोदी को लेकर छापी थी विवादित स्टोरी 

नरेंद्र मोदी जब 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने तब अगले ही साल 2015 में वह टाइम मैगजीन के कवर पेज पर आये थे। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद टाइम ने उनका इंटरव्यू भी लिया था। मोदी 2012 में गुजरात के सीएम रहते हुए भी टाइम के कवर पेज पर आ चुके हैं। यहीं नहीं, टाइम ने मोदी के पीएम रहते उन्हें पूर्व में विश्व के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में भी शामिल किया है।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील