लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी मां हीराबेन मोदी के 100वें जन्मदिन पर पहुंचे घर; पांव पखारे, मिठाई खिलाई, पैर छू लिया आशीर्वाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2022 08:10 IST

पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात अहमदाबाद पहुंचे जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज 100वां जन्मदिन हैमां के जन्मदिन पर पीएम उनसे मिलने गांधीनगर स्थित घर पहुंचेपीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं

गांधीनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी आज 100वें वर्ष में प्रवेश कर गईं। मां के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी उनसे मिलने गांधीनगर स्थित घर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी ने मां हीराबेन के साथ करीब आधे घंटे से ज्यादा का वक्त बिताया। मां उनके लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। उन्होंने तांबे के बर्तन में मां के पैर पखारे, इसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में पीएम मां के पैर पखारते, मिठाई खिलाते हुए देखा जा सकता है। पीएम ने मां का आशीर्वाद लिया और अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए। बता दें किप्रधानमंत्री बनने के बाद भी पीएम मोदी कई मौकों पर गुजरात आकर मां का आशीर्वाद ले चुके हैं।  उन्हें अपनी मां के प्रति विशेष लगाव है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात अहमदाबाद पहुंचे जहां राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्हें गांधीनगर राजभवन ले जाया गया जहां वे रात्रि विश्राम किए।

 प्रधानमंत्री शनिवार को वडोदरा में 21 हजार करोड़ की खेड़ा, आणंद, पंचमहल, वडोदरा व छोटा उदेपुर जिले में विविध विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले पावागढ़ कालिका माता मंदिर जाएंगे जहां दर्शन व नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीGandhinagar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील