लाइव न्यूज़ :

Pm Modi Nawada Lok Sabha: 'मछली की तरह छटपटा रहा है विपक्ष', पीएम मोदी ने नवादा रैली में कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 12:55 IST

Pm Modi Nawada Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के नवादा में थे। यहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में वोट मांगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने कहा कि हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगेअगर कोई इनका नेता गया तो उसे छह साल के लिए निकाल दिया इन्हें सत्ता से बाहर ही रखना है , मछली की तरह छटपटा रहे हैं

Pm Modi Nawada Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के नवादा में थे। यहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में वोट मांगे। पीएम ने नवादा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन वाले लोगों के मन में जहर फैला हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि हम राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे। इनके मन में जहर भरा हुआ। उनका कोई नेता आया तो उसे छह साल के लिए निकाल दिया। पीएम ने कहा कि रामनवमी आ रही है। आप लोग पाप करने वालों को भूलना मत।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी की गांरटी ऐसी ही चलती रही तो इनकी वोट बैंक की दुकान बंद हो जाएगी। इसलिए यह लोग मोदी की गारंटी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग दिल्ली में एक साथ होते हैं अलग अलग राज्यों में गाली देते हैं। बिहार में एक उम्मीदवार खड़ा करता है तो दूसरी बोलता है तो मैं असली हूं। यह लोग मजबूरी में आए हैं। उन्हें सिर्फ सत्ता का स्वार्थ है।

सत्ता से बाहर रहने पर यह लोग मछली की तरह छटपटा रहे हैं। इंडी गठबंधन भ्रष्ट्राचार का ठिकाना। यह लोग सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। भारत का विभाजन करने की बात करते हैं, दक्षिण भारत को अलग कर देंगे ऐसी बात करते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है।

पीएम ने कहा कि मैंने 3 तलाक को खत्म करने की गारंटी दी थी। हमने उसे खत्म कर दिया। मोदी, देश से गरीबी खत्म करने के मिशन में जुटा है। मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जीकर यहां आया हूं। गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत