लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: सरकारी कार्यालय से जबरन हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, मचा बवाल, देखें Video

By रुस्तम राणा | Updated: April 14, 2022 19:16 IST

नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को जब इस बात का पता चला कि दफ्तर में पीएम मोदी की फोटो लगी है तो उन्होंने दफ्तर आकर खूब हंगामा किया और पीएम मोदी की फोटो हटवा दी।

Open in App
ठळक मुद्दे बीजेपी की राज्य ईकाई के आईटी सेल प्रमुख ने वीडियो को सोशल मीडिया पर किया शेयर वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने जबरन हटवाई फोटो

चेन्नई: तमिलनाडु के तंजावुर जिले स्थित एक सरकारी कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को जबरन हटवाया गया है। इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। पंचायत कार्यालय से पीएम मोदी की तस्वीर हटाने को लेकर बीजेपी नेताओं ने ऐतराज जताया है।

वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने जबरन हटवाई फोटो

दरअसल, खबर के मुताबिक ये बताया जा रहा है कि तंजाबुर जिले के वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष ने पंचायत दफ्तर में पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो लगा रखी थी। लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को जब इस बात का पता चला कि दफ्तर में पीएम मोदी की फोटो लगी है तो उन्होंने दफ्तर आकर खूब हंगामा किया और पीएम मोदी की फोटो हटवा दी।

तमिलनाडु बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख ने वीडियो को सोशल मीडिया पर किया शेयर 

राज्य में बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष निर्मल कुमार ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। निर्मल कुमार ने लिखा, तंजावुर जिला, वेप्पाथुर नगर पंचायत अध्यक्ष को उनके पति मथियालगन ने पीएम मोदी की फोटो को सरकारी कार्यालय से हटाने के लिए मजबूर किया। केंद्रीय कार्यालय में कार्यरत इस मथियालगन ने नगर पालिका सचिव को भी चेतावनी दी थी कि वे सरकारी कार्यालयों में पीएम की तस्वीर न लगाएं।

विवाद बढ़ने पर दोबारा से कार्यालय पर लगाई गई फोटो

हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि बाद में विवाद बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वापस से पंचायत दफ्तर की दीवार पर लगा दी गई है। इस पूरे विवाद पर राज्य सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर सियासत भी होने लगी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए