लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने दिया था पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमला करने का आदेश, अमित शाह बोले- घर में घुसकर दी सजा

By सुमित राय | Updated: June 8, 2020 19:07 IST

गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी वर्चुअल रैली में खुलासा किया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमला करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देगृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ओडिशा में वर्चुअल रैली को संबोधिया किया।अमित शाह ने कहा कि पीएम ने सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमला करने का आदेश दिया था।अमित शाह ने कहा कि दुनिया अब महसूस करती है कि भारत घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को ओडिशा में वर्चुअल रैली को संबोधिया किया और जनसभा में नागरिकता संशोधन एक्ट, अनुच्छेद 370 से लेकर पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासियों के दर्द को अपनी बात रखी।

अमित शाह ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमला करने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि दुनिया अब महसूस करती है कि भारत अपनी सीमाओं के भीतर कोई घुसपैठ बर्दाश्त नहीं करेगा।

गृहमंत्री ने कहा, पहले देश की सीमाओं पर हमले होते थे, लोग आते थे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे। दिल्ली का दरबार चुप रह जाता था, उफ नहीं करता था। इनके माथे पर जूं तक नहीं रेंगती थी। हमारे वक्त में भी हमला हुआ। उरी में हुआ, पुलवामा में हुआ। जैसे ही ये हमले हुए मोदी जी ने तनिक भी देरी नहीं की, एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को घर में घुसकर दंडित किया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी राजनीति में सिर्फ सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि जनसंवाद करने के लिए आई है। हम जनता की समस्या को जानने की कोशिश करते हैं और उनके मुद्दों को हल कर उसके नतीजे जनता के सामने पेश करते हैं।

अमित शाह ने कहा कि कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है। पीएम मोदी ने सामाजिक दूरियों के लिए भी सलाह दी है लेकिन यह कभी भी लोगों और भाजपा के बीच दो गज की दूरी नहीं हो सकती। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में, हम अब आभासी रैलियों के माध्यम से लोगों के साथ संपर्क कर रहे हैं।

प्रवासी मजदूरों को लेकर अमित शाह ने कहा, "प्रवासियों के दुख से हम सभी दुखी हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता थी।" उन्होंने आगे कहा, "कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी राज्यों ने अच्छा काम किया है और केंद्र ने उनके सहयोग से संयुक्त लड़ाई लड़ी।"

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकअमित शाहनरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट