लाइव न्यूज़ :

कभी पीएम मोदी ने की थी बीबीसी की तारीफ, वीडियो शेयर कर ललन सिंह ने कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: February 15, 2023 15:14 IST

आयकर विभाग बीसीसी के दफ्तरों पर कार्रवाई कर रहा है। विपक्ष इसे अघोषित आपातकाल बता रहा है और बीबीसी पर इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करके उन पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो शेयर कियावीडियो में बीबीसी की तारीफ करते दिख रहे हैं नरेंद्र मोदीललन सिंह ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने शब्दों को याद कर लें

नई दिल्ली: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों का केंद्र सरकार पर हमला जारी है। कोई इसे अघोषित आपातकाल बता रहै है तो कोई बदले की कार्रवाई। इसी बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करके उन पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करके ललन सिंह ने ट्विटर पर लिखा,  "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने शब्दों को याद कर लें और जनहित में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्वतंत्र रूप से काम करने की स्वतंत्रता दें। आज श्रद्धेय लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के नेतृत्व में 1974-75 के जन आंदोलन की याद आ गई। जब देश की मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगा था और हमलोग प्रतिदिन बीबीसी का समाचार सुनकर देश की महत्वपूर्ण और सत्य खबरों को जान पाते थे, लेकिन आज तो उस भयावह काल से सत्ता की हनक आगे बढ़ चुकी है।"

पीएम मोदी का जो वीडियो ललन लिंह ने शेयर किया है उसमें वह बीबीसी की तारीफ करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री वीडियो में कह रहे हैं कि आपातकाल के दौरान लोगों का देश की मीडिया पर भरोसा नहीं रह गया था और लोग बीबीसी सुना करते थे। 

ललन सिंह ने आगे लिखा है- "राष्ट्रीय मीडिया पर पूर्ण नियंत्रण और पालतू तोतों के बल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को भयभीत और आतंकित करने का प्रयास इस देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की बड़ी साजिश है।" 

बता दें कि कर चोरी के आरोप में आयकर विभाग बीसीसी के दफ्तरों पर कार्रवाई कर रहा है। विपक्ष इसे अघोषित आपातकाल बता रहा है और बीबीसी पर इनकम टैक्स की इस कार्रवाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। वहीं भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए बीबीसी को भ्रष्ट और बकवास कार्पोरेशन बताया है। बीबीसी कार्यालयों में आईटी सर्वे पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, आयकर विभाग समय-समय पर सर्वेक्षण करता है जहां अनियमितताएं पाई जाती हैं और जब सर्वेक्षण पूरा हो जाता है, तो वे जानकारी देते हैं। जब आईटी का यह सर्वे पूरा हो जाएगा, हम आपको वह सारी जानकारी विस्तार से देंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजेडीयूLalan Singhआयकरकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?