लाइव न्यूज़ :

PM Modi Nawada: तेजस्वी यादव ने पीएम से 10 सवाल के जवाब पूछे, नवादा में होनी है पीएम मोदी की रैली

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 09:57 IST

PM Modi Nawada: लोकसभा के मद्देनजर पीएम मोदी रविवार को बिहार के नवादा में रैली करेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा में पीएम मोदी की रैली मोदी की रैली को लेकर तेजस्वी यादव ने पूछे 10 सवाल पीएम की रैली में शामिल होंगे एनडीए के यह नेता

PM Modi Nawada: लोकसभा के मद्देनजर पीएम मोदी रविवार को बिहार के नवादा में रैली करेंगे। पीएम मोदी सुबह 11 बजे सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इससे पहले जमुई में सभा को संबोधित कर चुके हैं। नवादा में होने वाली रैली को लेकर बीजेपी-जेडीयू सहित एनडीए के कार्यकर्ता में जोश है। रैली की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं, पीएम मोदी की नवादा रैली को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है।

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम से 10 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी की नवादा बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि पीएम आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएंगे।

तेजस्वी ने पूछे 10 सवाल तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी हमेशा विपक्ष और विपक्षी नेताओं को ही भ्रष्टाचारी तथा घोटालेबाज क्यों बताते रहते हैं। पीएम बताएंगे कि कैसे विपक्ष के सभी कथित भ्रष्टाचारी नेताओं ने सीबीआई-ईडी-आईटी की मदद से बीजेपी ज्वाइन की। पीएम बताएंगे कि कैसे और क्यों कथित विपक्षी भ्रष्टाचारी कमल छाप साबुन से नहाने एवं नारंगी वाशिंग मशीन में धुलने के बाद बेईमान,भ्रष्ट और नकारे से ईमानदार, कर्मठ व सुयोग्य बन सभी केसों से बरी हो जाते है। जांच एजेंसियों की मदद एवं छापे के बाद इलेक्ट्रोल बॉन्ड्स के ज़रिए कैसे और क्यों बड़ी कम्पनियाँ हजारों करोड़ रुपए बीजेपी के खाते में डालती है।

कोई भी विपक्षी नेता कितना भी ईमानदार, नौकरीदाता, समतावादी, लोकतांत्रिक, लोकप्रिय, सच्चा, अच्छा और परिणाम उन्मुखी हो लेकिन प्रधानमंत्री उसे बेइमान, भ्रष्ट, निकम्मा और बुरा क्यों बताते रहते है। पीएम बताएंगे की क्यों बीजेपी ने देश में सबसे अधिक परिवारवादी नेताओं को टिकटें दी है। क्यों जाँच एजेंसियां बीजेपी नेताओं के घर छापा नहीं मारती। बीजेपी नेताओं की जांच क्यों नहीं होती। बीजेपी नेताओं का काला कारोबार, भ्रष्टाचार, कदाचार, दुराचार और अत्याचार माफ क्यों होता है।

वो बताएँगे कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और काला धन कम हुआ की नहीं। उन्होंने नोटबंदी में एक हजरा रुपये का नोट बंद कर दो हजार का नोट शुरू क्यों किया था तथा बाद में उसे भी बंद क्यों किया था। पीएम ने 2014 में युवाओं को प्रतिवर्ष 𝟐 करोड़ नौकरियां तथा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा क्यों की थी लेकिन अब उस वादे को क्यों भूल गए। 99.99 % बिहारी यह भी जानते है कि प्रधानमंत्री देशभर में 10 वर्षों से हो रहे बीजेपी के संस्थागत, संगठित एवं व्यवस्थित भ्रष्टाचार पर नहीं बोलने की बजाय उलटे ही विपक्ष को भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज बोलेंगे ताकि लोगों का ध्यान बीजेपी के भ्रष्टाचार पर ना जाएं।

टॅग्स :बिहारBihar BJPतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीआरजेडीजेडीयूनवादा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील