लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेघरों के लिए बनेगा ‘‘मोदी नगर’’ और ‘‘नीतीश नगर’’ के नाम से ‘टाउनशिप’, बारिश बाद हो जाएगा काम शुरू, जमीन की भी हो गई है पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 12:08 IST

‘‘मोदी नगर’’ और ‘‘नीतीश नगर’’ के ‘टाउनशिप’ के नाम को लेकर उठे सवाल पर भाजपा नेता सूरत राय ने कहा, ‘‘ हमारे सम्मानित नेताओं के नाम पर टाउनशिप का नाम रखने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ‘टाउनशिप’ बनाई जाएगी। यह ‘टाउनशिप’ के लिए जमीन भी देख लिया गया है। इस फैसले पर विपक्ष ने भाजपा पर तंज कसा है।

पटना:बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के उन जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर टाउनशिप बनाए जाएंगे जहां बेघरों को आश्रय दिया जाएगा। 

बिहार विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद ‘‘मोदी नगर’’ और ‘‘नीतीश नगर’’ पर काम शुरू हो जाएगा। मंत्री जी की माने तो इसके लिए सभी तैयारियां हो चुकी है और इसके लिए जमीन भी देख लिया गया है। 

‘‘मोदी नगर’’ और ‘‘नीतीश नगर’’ के लिए जमीन की पहचान हो गई है पूरी

मामले में बोलते हुए मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि बांका जिले के रजौन में टाउनशिप का निर्माण किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए भूमि की पहचान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना से धन मिलेगा और बाद में हमारे पास अन्य जिलों में भी इसी तरह के मोदी नगर और नीतीश नगर होंगे। 

नेताओं के नाम रखे जाने पर क्या बोले मंत्री

भाजपा से ताल्लुक रखने वाले मंत्री से जब इसके नाम रखने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस योजना के इसके आकर्षक नाम सहित उनके अपने दिमाग की उपज है। उन्होंने कहा,‘‘ हमारे सम्मानित नेताओं के नाम पर टाउनशिप का नाम रखने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।’’ 

इस पर विपक्ष ने क्या कहा

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता से राय के विचार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इस पर कहा, ‘‘भाजपा चाहे केंद्र मे हो या राज्य में, सत्तासीन हो इन सरकारों के बीच नाम बदलने की होड़ मची हुई है। यह उन स्थानों के नाम और योजनाओं, जो लंबे समय से चल रही हैं, की फिर से पैकेजिंग कर उसके नाम बदल देती है।‘‘ 

टॅग्स :बिहारBJPनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारआरजेडीमानसूनPradhan Mantri Awas Yojana Urban
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?