लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी जापान में G-20 सम्मेलन के समापन के बाद स्वदेश रवाना हुए

By भाषा | Updated: June 29, 2019 15:48 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ओसाका में जी-20 शिखर वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हो गए जहां उन्होंने वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।”

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजापान का अपना तीन दिवसीय दौरा खत्म कर शनिवार को स्वदेश रवाना हो गए। यहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के अन्य नेताओं से मुलाकात की। ओसाका में अपने प्रवास के दौरान मोदी ने शिखर वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में हिस्सा लिया। मोदी छठी बार जी-20 शिखर वार्ता में शामिल हुए जिसका आयोजन 28 और 29 जून को हुआ।वह बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे और अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे से मुलाकात की और वैश्विक अर्थव्यवस्था, भगोड़े आर्थिक अपराधियों तथा आपदा प्रबंधन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने घोषणा की कि भारत के राष्ट्रपति अक्तूबर में सम्राट नारुहितो के शाही कार्यक्रम में शामिल होंगे।मोदी ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्व नेताओं से द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकें कीं। वह शनिवार को इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपतियों से अलग-अलग मिले और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने तथा व्यापार एवं निवेश में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।इंडोनिशयाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ बैठक के दौरान दोनों देश ने द्विपक्षीय व्यापार के लिए 2025 तक 50 अरब डॉलर का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। मोदी ने जी-20 देशों को आपदा प्रबंधन पर एक वैश्विक गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आपदाओं की स्थिति में जल्द एवं प्रभावी सुधारात्मक उपायों की जरूरत होती है क्योंकि ये गरीबों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ओसाका में जी-20 शिखर वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हो गए जहां उन्होंने वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।”

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापानशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए