लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:06 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में चेन्नई मेट्रो रेल के पहले चरण के चरण के विस्तार का उद्घाटन किया और रेलवे समेत अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में मोदी ने उत्तरी चेन्नई में वाशरमैनपेट को विमको नगर से जोड़ने वाले मेट्रो के 9.01 किलोमीर लंबे भाग का उद्घाटन किया। इस परियोजना में 3,770 करोड़ रुपये का खर्च आया है।

मोदी ने चेन्नई बीच अट्टीपट्टू की चौथी लाइन और विल्लुपुर की मयलादुथुरई तंजावुर/मयलादुथुरई तिरुवुर एकल रेल लाइन के विद्युतीकरण को राष्ट्र के नाम समर्पित किया।

उन्होंने आईआईटी मद्रास में एक डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला भी रखी, जिसका निर्माण पहले चरण में 1,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नजदीकी थय्यूर में किया जाएगा। कैंपस का निर्माण दो लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल का बजट सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि विश्व बड़े उत्साह और सकारात्मकता के साथ भारत की ओर से देख रहा है। भारत की 130 करोड़ जनता के कठिन परिश्रम की बदौलत यह दशक भारत का होने वाला है।

कार्यक्रम में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम तथा मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता एम थंबीदुरई, के पी मनुस्वामी और गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने शिरकत की।

इससे पहले प्रधानमंत्री यहां हवाई अड्डे से आईएनएस अदयार हेलीकॉप्टर में सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे।

मोदी, पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम ने एक कार्यक्रम में दिवंगत मुख्यमंत्रियों एम जी रामचंद्रन (अन्नाद्रमुक के संस्थापक) और जे जयललिता की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए