लाइव न्यूज़ :

PM Modi in Rewari: एम्स की आधारशिला और 9750 करोड़ तोहफा, पीएम मोदी ने कहा- अबकी बार NDA सरकार 400 पार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 16, 2024 17:01 IST

PM Modi in Rewari: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी और 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Open in App
ठळक मुद्देUAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है।सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है।विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है।

PM Modi in Rewari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में विभिन्न विकास परियोनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी  9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया। कहा कि 2013 में जब मुझे भाजपा ने पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब मेरा पहला कार्यक्रम रेवाड़ी में हुआ था और रेवाड़ी ने मुझे 272 पार का आशीर्वाद दिया था और आपका वो आशीर्वाद सिद्धि बन गया। अब लोग कह रहे हैं कि मैं फिर एक बार रेवाड़ी आया हूं, तो आपका आशीर्वाद है- अबकी बार NDA सरकार 400 पार। UAE और कतर में जिस प्रकार आज भारत को सम्मान मिलता है, हर कोने से भारत को शुभकामनाएं मिलती हैं। वो सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं है, वो सम्मान भारतीय का है, आप सबका है।

विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां आधुनिक सड़कें बनेंगी। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां रेलवे का आधुनिक नेटवर्क होगा। हरियाणा विकसित तभी होगा, जब यहां बड़े और अच्छे अस्पताल होंगे। थोड़ी देर पहले ही मुझे 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हरियाणा को सौंपने का अवसर मिला है।

प्रभु राम के आशीर्वाद ऐसे हैं कि आज कल मुझे हर स्थान पर ऐसे पवित्र काम से जुड़ने का अवसर मिल जाता है। ये राम जी की कृपा है। ये परियोजनाएं शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए हरियाणा का विकसित होना बहुत जरूरी है और इसी को ध्यान में रखते हुए आज रेवाड़ी में राज्य की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। मोदी ने कहा, ‘‘हरियाणा की डबल इंजन सरकार वैश्विक स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है।

बीते 10 वर्षों में हरियाणा में संपर्क से लेकर जनसुविधाओं तक का अभूतपूर्व विकास हुआ है।’’ रेवाड़ी में एम्स 203 एकड़ में निर्मित होना है और इस पर 1,650 रुपये की लागत आएगी। इसमें 720 बिस्तरों का अस्पताल, 100 सीट क्षमता का मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों का नर्सिंग कॉलेज और 30 बिस्तरों के साथ आयुष ब्लॉक होगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित यह एम्स हरियाणा के लोगों को व्यापक गुणवत्ता और समग्र देखभाल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। यहां कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो-एंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध होंगी। संस्थान में गहन देखभाल इकाई, आपातकालीन और ट्रॉमा यूनिट, सोलह मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाएं, ब्लड बैंक, फार्मेसी आदि की सुविधाएं भी होंगी।

बयान में कहा गया कि हरियाणा में एम्स की स्थापना हरियाणा के लोगों को व्यापक, गुणवत्तापूर्ण और समग्र देखभाल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी, जिसे लगभग 5,450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। करीब 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली यह परियोजना मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार फेज-5 से जोड़ेगी और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से जुड़ेगी।

बयान के मुताबिक, यह परियोजना लोगों को विश्वस्तरीय पर्यावरण के अनुकूल त्वरित शहरी परिवहन प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित अनुभव केंद्र ज्योतिसर का उद्घाटन किया। यह अनुभवात्मक संग्रहालय लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान शामिल है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था। प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ को राष्ट्र को समर्पित किया।

जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई उनमें रेवाड़ी-कठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर), कठुवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किलोमीटर), भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किलोमीटर) और मनहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (3150 किमी) का दोहरीकरण शामिल है। प्रधानमंत्री ने रोहतक-मेहम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को समर्पित किया।

इससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम होगा। उन्होंने रोहतक-मेहम-हांसी खंड पर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल संपर्क में सुधार होगा और रेल यात्रियों को फायदा होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024हरियाणानरेंद्र मोदीमनोहर लाल खट्टरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम