लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान अगर अभिनंदन को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती: चुनावी रैली में पीएम मोदी

By भाषा | Updated: April 21, 2019 13:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान को नहीं लौटाता तो वह ‘‘कत्ल की रात’’ होती।

Open in App

पाटण, 21 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान को नहीं लौटाता तो वह ‘‘कत्ल की रात’’ होती। उन्होंने गुजरात के पाटण में एक रैली में कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि या तो वह जिंदा रहेंगे या आतंकवादी जिंदा बचेंगे।

मोदी ने कहा कि शरद पवार कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मोदी क्या करेंगे। अगर उन्हें नहीं पता कि मोदी कल क्या करेंगे तो इमरान खान को कैसे पता होगा? उन्होंने गुजरात की जनता से लोकसभा चुनाव की सभी 26 सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा, ‘‘मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि ‘‘धरती के पुत्र’’ की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने भाजपा को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ।’’

चुनावी सरगर्मियों के बीच सभी पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। रविवार 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी पाटन, चित्तोड़गढ़ और बाड़मेर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में रहेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधीसमेत अन्य विपक्षी दल के नेता भी तीसरे चरण के प्रचार के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते। तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअभिनंदन वर्तमानगुजरात लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए