लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद भारत और संपूर्ण मानव जाति पर बना रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2019 13:45 IST

प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ नहीं मांगता। मैं मांगने की प्रवृत्ति से सहमत भी नहीं हूं। क्योंकि उसने आपको मांगने योग्य नहीं बनाया है बल्कि देने योग्य बनाया है। ईश्वर ने उसे देने योग्य क्षमता दी है उसे वह समाज को देना चाहिए।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास एक मिशन है जिसमें प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन का ध्यान रखा जाना चाहिए।उन्होंने केदारनाथ आने की अनुमति देने के लिये चुनाव आयोग का भी आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें दो दिन का विराम मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद कहा कि भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद भारत और संपूर्ण मानव जाति पर बना रहे।

मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘मैं कुछ नहीं मांगता। मैं मांगने की प्रवृत्ति से सहमत भी नहीं हूं। क्योंकि उसने आपको मांगने योग्य नहीं बनाया है बल्कि देने योग्य बनाया है। ईश्वर ने उसे देने योग्य क्षमता दी है उसे वह समाज को देना चाहिए।’’

 

उन्होंने कहा, 'भगवान बाबा केदारनाथ का भारत ही नहीं पूरी मानव जाति के लिये, उनके सुख समृद्धि और कल्याण के लिये आशीर्वाद बना रहे।' प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि केदारनाथ की आध्यात्मिक चेतना की भूमि पर उन्हें कई वर्षों से आने का अवसर मिलता रहा है।

उन्होंने केदारनाथ आने की अनुमति देने के लिये चुनाव आयोग का भी आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें दो दिन का विराम मिला। केदारनाथ के निकट एक गुफा में बिताये समय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान वह बाहर के वातावरण से पूरी तरह कटे रहे जहां कोई कम्युनिकेशन नहीं था।

उन्होंने कहा कि वहां एक छोटी सी खिड़की से 24 घंटे केदारनाथ के दर्शन होते रहते हैं। केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास एक मिशन है जिसमें प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ के काम के लिये एक समर्पित टीम है, जो बहुत मुस्तैदी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी समय-समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वहां चल रहे कार्यों की निगरानी करते रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामान्यत: कपाट खुलने के बाद बहुत लोग दर्शन के लिये पहुंचते हैं लेकिन जो सैकड़ों लोग उन्हें सुविधा प्रदान करते हैं, उनका भी इसमें एक बड़ा योगदान है। मोदी ने कहा,‘‘अब केदारनाथ में काम ठीक चल रहा है और मैं अपेक्षा करता हूं कि लोग सिंगापुर और दुबई जाने के अलावा केदारनाथ तथा भारत के अन्य जगहों पर भी जायें क्योंकि अपने देश में भी देखने लायक काफी कुछ है। उन्होंने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया कि चुनाव की व्यस्तता के बावजूद वह केदारनाथ पहुंचे और इससे अच्छा संदेश जायेगा कि केदारनाथ में सुख सुविधायें विकसित हो चुकी हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेदारनाथनरेंद्र मोदीइंडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?