लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Kanpur: अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा, पीएम मोदी ने पाक को दी चेतावनी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 30, 2025 17:03 IST

PM Modi In Kanpur: 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है, इसने दुनिया को स्वदेशी हथियारों और 'मेक इन इंडिया' की ताकत दिखाई।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के रूप में हमारी बेटियों और बहनों का आक्रोश देखा है।भारत हर आतंकी हमले का करारा जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी।भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा।

कानपुरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया। सेना का यह अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। मोदी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमने पाकिस्तान में सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया।” पाकिस्तान का State और Non State एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। इसने देसी हथियारों और 'मेक इन इंडिया' की ताकत दुनिया को दिखा दी है।”

इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने यहां चकेरी हवाईअड्डे पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। व्यवसायी शुभम (31) उन 26 लोगों में शामिल थे जिनकी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मौत हो गयी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 15 वृहद विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कानपुर में विकास का ये कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था। लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा। पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए। बेटी एशनया की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं। 

 

हमारी बहनों-बेटियों का वही आक्रोश Operation Sindoor के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है। हमने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने, घर में घुसकर, सैंकड़ों मील अंदर जाकर तबाह कर दिए। हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा। स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकानपुरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया