लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हमारे मिसाइलों से पाकिस्तान को नींद नहीं आएगी, पीएम मोदी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2025 16:19 IST

Adampur Air Base: आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छिना गया तब हमें आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देVIDEO: हमारे मिसाइलों से पाकिस्तान को नींद नहीं आएगी, पीएम मोदी...

Adampur Air Base: आदमपुर एयर बेस में जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब हमारी बहनों, बेटियों का सिंदूर छिना गया तब हमें आतंकियों के फन को उनके घर में घुसकर कुचल दिया। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूर्णता के साथ हासिल किया। पाकिस्तान में न केवल आतंकवादी शिविर और उनके हवाई अड्डे नष्ट किए गए, बल्कि उनके नापाक मंसूबों और दुस्साहस को भी परास्त किया गया।

भारत माता की जय' मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी। जब भारत के सैनिक मां भारती बोलते हैं तो दुश्मन के कलेजे कांप जाते हैं..." वह कहते हैं, "भारत माता की जय हर उस सैनिक का संकल्प है जो देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है। हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है और देश के लिए कुछ करना चाहता है।

भारत माता की जय, भारत माता की जय... इस जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है। भारत माता की जय, ये सिर्फ उद्घोष नहीं है। ये देश के हर उस सैनिक की शपथ है जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है। ये देश के हर उस नागरिक की आवाज है, जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ कर गुजरना चाहता है। भारत माता की जय, मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी।

जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपके पराक्रम के वजह से आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज हर कोने में सुनाई दे रही है। इस ऑपरेशन के दौरान हर भारतीय आपके साथ खड़ा रहा, आज हर देशवासी अपने सैनिकों, उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है, ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है। ये भारत की नीति, नियत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तानभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह