लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी ने कहा- पीएम मोदी ने खेल को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है, महिला हॉकी टीम को दी बधाई

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 20, 2022 13:07 IST

नेशंस कप हॉकी जीतकर लौटी भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी बधाई और पीएम मोदी को बताया इस जीत में भागीदार।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने महिला हॉकी टीम को दी बधाई। स्मृति ईरानी ने की पीएम मोदी की तारीफ। कहा पीएम मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को दिया बढ़ावा।

नई दिल्ली: महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बधाई देते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी की केंद्र सरकार की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र ने देखा कि कैसे महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर ख्याति पाई है। 

पीएम मोदी ने दिया खेल कौशल को बढ़ावा

देशभर में 1000 से अधिक 'खेलो इंडिया केंद्रों' की स्थापना करके पीएम मोदी ने खेल कौशल को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि 300 से अधिक खिलाड़ी अगले 8 वर्षों के लिए सालाना 5 लाख रुपये का लाभ उठा रहे हैं। केंद्र सरकार के इसी तरह के सहयोग के चलते आपने ओलंपिक में देखा होगा भारत का प्रदर्शन कितना बेहतरीन था और देश ने पहली बार एथलेटिक्स में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता और पैरालिंपिक में भी 19 पद जीत कर देश का सर गर्व से ऊंचा किया। 

महिला हॉकी टीम ने जीता नेशन्स कप

गौरतलब है कि भारत ने एफआईएच महिला नेशन्स कप के फाइनल में स्पेन को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ भारत ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरजीत कौर ने छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो निर्णायक साबित हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता ने 8 देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत लगातार पांच जीत के साथ किया। 

बता दें यह महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलिंपिक के बाद दूसरा बड़ा अचीवमेंट है। टीम ने अगस्त महीने में खेले गए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उससे पहले भारतीय महिला टीम उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल टोक्यो में खेले गए ओलिंपिक गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि,  वहां टीम को खाली हांथ ही लौटना पड़ा। 

टॅग्स :स्मृति ईरानीहॉकी इंडियाPMO
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा और राज्यसभा के बाद राज्य सरकार?, मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के बीच कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतआंध्र प्रदेश में भीषण बस हादसा: पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद की घोषणा, जानें पूरी डिटेल्स

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतकौन हैं रवि मित्तल? 2016 बैच के IAS अधिकारी, जिन्हें PMO में नियुक्त किया गया उप सचिव के पद पर

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील