लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने बाराबंकी सड़क हादसे पर जताया शोक

By भाषा | Updated: July 28, 2021 10:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।’’

मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस से टकराने से उसमें सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए