लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की हत्या की साजिश में शामिल 'कामरेड प्रकाश' का खुलासा, 'कोड' नाम से लिखी गई थी चिट्ठी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 10, 2018 14:19 IST

PM Modi Death Threat:कामरेड प्रकाश एक कोड है। उस शख्स का खुलासा हो गया है। JNU से पढ़ा-लिखा है 'कामरेड प्रकाश'। जानिए कौन हैं वे जो पीएम मोदी की हत्या की साजिश रच रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जूनः करीब चार महीने पहले महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में भड़की हिंसा मामले में जब इस सप्ताह दिल्ली से एक गिरफ्तारी हुई तो कई राज सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एक्टिविस्ट रोना विल्सन गिरफ्तारी हुई और उनके लैपटॉप से एक लेटर मिला। यह लेटर 'आर' नाम के व्यक्ति ने 'कामरेड प्रकाश' को भेजा था।

इस पत्र में आर ने कामरेड प्रकाश को संबोधित करते हुए लिखा, ‘‘हिंदू फासीवाद को हराना हमारा मूल एजेंडा रहा है और यह पार्टी की एक प्रमुख चिंता है। गोपनीय सेल के कई नेताओं और साथ ही अन्य संगठनों ने यह मुद्दा काफी मजबूती से उठाया है। ’’

इसमें कहा गया , ‘‘मोदी की अगुवाई में हिंदू फासीवादी शासन आदिवासियों को रौंदते हुए तेजी से उनके जीवन में घुसता जा रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी हार के बावजूद मोदी 15 राज्यों में भाजपा सरकार की स्थापना करने में सफल रहे हैं। ’’

पत्र में कहा गया , ‘‘अगर यह रफ्तार जारी रही तो इसका मतलब होगा कि पार्टी के लिए सभी मोर्चे पर काफी परेशानी आने वाली है। कॉमरेड किशन और कुछ दूसरे वरिष्ठ कॉमरेड ने मोदी राज को खत्म करने के लिए कुछ मजबूत कदम सुझाए हैं। हम सभी राजीव गांधी हत्याकांड जैसी घटना पर विचार कर रहे हैं। ’’

योगी आदित्यनाथ ने संजय दत्त से मांगा 2019 के लिए समर्थन, सीएम आवास में बुलाकर की आवभगत

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई , 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बुदूर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में महिला आत्मघाती हमलावर ने हत्या कर दी थी। 

पत्र में कहा गया , ‘‘यह आत्मघाती जैसा मालूम होता है और इसकी भी काफी संभावना है कि हम असफल हो जाएं , लेकिन हमें लगता है कि पार्टी का पोलित ब्यूरो / केंद्रीय समिति हमारे प्रस्ताव पर विचार करे। उन्हें रोड शो में टारगेट करना एक असरदार रणनीति हो सकती है। हम सब को लगता है कि पार्टी का अस्तित्व किसी भी त्याग से ऊपर है। ’’

पुलिस के अनुसार यह पत्र ‘आर ’ नाम के किसी व्यक्ति ने किसी कॉमरेड प्रकाश को पत्र भेजा है। इसमें एम -4 रायफल खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपये की और साथ ही घटना को अंजाम देने के लिए चार लाख राउंड गोला बारूद की जरूरत की बात की गयी है।

इसमें 'कामरेड प्रकाश' को लेकर रिपब्लिक टीवी यह दावा कर रहा है कि यह एक कोड वर्ड है। इस कामरेड प्रकाश आशय 'ऋतुपण गोस्वामी' नाम के शख्स से है। रिपब्‍लिक टीवी के अनुसार ऋतुपण गोस्वामी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) से पीएचडी करने के बाद सीपीआई (एमएल) में शामिल हो गया। वह पार्टी का पदाधिकारी भी है।

जानकारी के अनुसार गोस्वामी को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के प्रोफेसर जीएन साईबाबा ने सीपीआई (एमएल) में शामिल कराया था। वे को नक्सली गतिविधियों शामिल होने के आरोपों में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अदालत के फैसले पर जेल में रखा गया है।

उत्तर प्रदेश: पतंजलि फूड पार्क नोएडा में ही खुलेगा, सीएम योगी ने मनाया बाबा रामदेव को

अब पुलिस को जिस व्यक्ति की तलाश है उसका नाम 'आर' है। इसके अलावा 'कामरेड किशन' का भी पत्र में उल्लेख है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब