PM मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को दी बधाई

By भाषा | Published: December 29, 2019 07:04 PM2019-12-29T19:04:51+5:302019-12-29T19:04:51+5:30

PM Modi congratulates Hemant Soren for taking oath as Chief Minister of Jharkhand | PM मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को दी बधाई

PM मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को दी बधाई

HighlightsPM मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी।झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 44 वर्षीय आदिवासी नेता ने रविवार को शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी। मोदी ने राज्य के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई। मैं झारखंड के विकास के लिए केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन देता हूं।’’

झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में 44 वर्षीय आदिवासी नेता ने रविवार को शपथ ली। हाल में हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन ने 81 सदस्यीय सदन में 47 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था।

मुख्यमंत्री के रूप में सोरेन का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले वह 2009 और 2013 के बीच उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री रहे थे। 

Web Title: PM Modi congratulates Hemant Soren for taking oath as Chief Minister of Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे