लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: December 2, 2021 10:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नड्डा को उनके 61वें जन्मदिन पर ट्विटर के जरिये बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह पार्टी को प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं और हमारे संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके (नड्डा) पास समृद्ध प्रशासनिक और विधायी अनुभव है, जिसे लेकर उनकी व्यापक स्तर पर प्रशंसा की जाती है। उन्हें लंबी उम्र मिले।’’

गौरतलब है कि नड्डा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस)की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य तौर पर राजनीति में कदम रखा था और इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए।

नड्डा बाद में हिमाचल विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और मंत्रिपद की भी जिम्मेदारी निभाई। संगठन के अनुभवी नेता नड्डा को मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री बनाया गया और वह 2014 से 2019 तक मंत्री रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर