लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने अफगानिस्तान का राष्ट्रपति चुने जाने पर अशरफ गनी को दी बधाई, भारत आने का दिया न्योता

By भाषा | Updated: December 24, 2019 17:56 IST

अफगान चुनाव अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रपति गनी ने 28 सितंबर के चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच 50.64 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।

Open in App
ठळक मुद्देमई में मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर राष्ट्रपति गनी ने उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि वह एक लोकतांत्रिक, स्थिर और विकसित अफगानिस्तान के प्रति प्रतिबद्ध हैं।गनी ने कहा, ‘‘श्रीमान मोदी ने कहा कि भारत आपका दूसरा घर है और यात्रा का औपचारिक न्योता दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से पांच बरसों के लिए अफगानिस्तान का राष्ट्रपति चुने जाने पर अशरफ गनी को मंगलवार को बधाई दी। साथ ही उन्हें युद्ध प्रभावित देश में अफगान-द्वारा, अफगान-नीत और संयत शांति प्रक्रियाओं के लिए भारत के समर्थन का भरोसा दिलाया। अफगान चुनाव अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की थी कि राष्ट्रपति गनी ने 28 सितंबर के चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच 50.64 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।

गनी ने मंगलवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे प्रिय मित्र एवं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरूआती नतीजों में जीतने पर मुझे और सफलतापूर्वक हुए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अफगानिस्तान के लोगों को बधाई देने के लिए आज दोपहर फोन किया।’’

गनी ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि भारत एक मित्र, एक पड़ोसी है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र (भारत) अफगानिस्तान के लोकतांत्रिक शासन का पूरी तरह से समर्थन करता है। और हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी अफगानिस्तान के साथ हैं।’’

मई में मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर राष्ट्रपति गनी ने उन्हें बधाई दी थी और कहा था कि वह एक लोकतांत्रिक, स्थिर और विकसित अफगानिस्तान के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

गनी ने कहा, ‘‘श्रीमान मोदी ने कहा कि भारत आपका दूसरा घर है और यात्रा का औपचारिक न्योता दिया। हम इस यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मैं न्योते के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करता हूं और उपयुक्त समय पर भारत की यात्रा करूंगा।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए