लाइव न्यूज़ :

PM Modi-CM Nitish: नीतीश कुमार को आखिर हुआ क्या? कभी मोदी जी का पैर छू लेते हैं, कभी हाथ छूकर देख रहे, आखिर क्या कर रहे, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2024 16:31 IST

PM Modi-CM Nitish: नीतीश कुमार जब पीएम मोदी का हाथ पकड़ते हैं तो वो भी एक पल के लिए चौंक जाते हैं और मुस्कुराकर उनकी बात का जवाब दे दिया।

Open in App
ठळक मुद्देक्लिप बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया।हाथ की अंगुलियां देखाते हुए कुछ कहने लगे।

PM Modi-CM Nitish: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद रहे। इस मौके पर एक ऐसा वाक्या हुआ जिसको देखकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैरान रह गए। मंच पर प्रधानमंत्री के ठीक पास बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया और हाथ की अंगुलियां देखाते हुए कुछ कहने लगे। यह क्लिप बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, नीतीश कुमार ने अचानक पीएम मोदी का हाथ पकड़ लिया और उनकी अंगुली देखते हुए कुछ पूछने लगे। नीतीश कुमार जब पीएम मोदी का हाथ पकड़ते हैं तो वो भी एक पल के लिए चौंक जाते हैं और मुस्कुराकर उनकी बात का जवाब दे दिया।

इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवान भी हैरानी से मुख्यमंत्री की तरफ देखते रह गए। अब दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छू लिए थे। उनका यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

हालांकि, विपक्ष ने इस पर जमकर कटाक्ष किया। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तो यह तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने मोदी के पैर छूकर पूरे बिहार को शर्मसार किया है। उधर, तेजस्वी कई बार कह चुके हैं कि भाजपा ने नीतीश को हाईजैक कर लिया है। वहीं, अभी मंगलवार को ही लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ ली।

और पहले उनका सिर मंत्री प्रेम कुमार के सर लड़ाया और उसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के सिर से उनका सिर लड़ा दिया था। मंच पर मौजूद नेता नीतीश के इस अंदाज को देखकर हैरान रह गए थे। इसतरह की घटनाओं को देख लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील