लाइव न्यूज़ :

"प्रधानमंत्री मोदी किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, झूठ बोल सकते हैं", बीआरएस नेता का पीएम मोदी पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 4, 2023 09:08 IST

तेलंगाना की बीआरएस ने पीएम मोदी के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस प्रमुख और मुख्यमंत्री केसीआर चाहते थे कि उन्हें एनडीए में शामिल कर लिया जाए, लेकिन मैंने केसीआर को 'नो एंट्री' का बोर्ड दिखा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के बयान पर भड़की बीआरएस ने किया जबरदस्त हमला बीआरएस ने कहा मोदी चुनावी भाषण में झूठा प्रचार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैंपीएम मोदी ने कहा था कि केसीआर एनडीए में आना चाहते थे लेकिन उन्हें नो एंट्री' का बोर्ड दिखा दिया गया

हैदराबाद:तेलंगाना में सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि बीआरएस चीफ और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव चाहते थे कि उन्हें एनडीए में शामिल कर लिया जाए, लेकिन उन्होंने केसीआर को 'नो एंट्री' का बोर्ड दिखा दिया था।

पीएम मोदी के इस बयान से बेहद खफा बीआरएस ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो अपनी जनसभाओं में किसी भी हद तक झूठ बोल सकते हैं। बीआरएस नेता कृष्णक ने पीएम मोदी के बयान को बेहद आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अपने चुनावी भाषण में झूठा प्रचार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने मोदी द्वारा सीएम केसीआर के संबंध में दिये हालिया बयान को मनगढ़ंत बताया है।

कृष्णक ने कहा, “नरेंद्र मोदी किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं और चुनावी भाषणों के दौरान चरम सीमा तक झूठ बोल सकते हैं। ऐसा ही एक झूठ नरेंद्र मोदी ने केसीएर के बारे में कहा क्योंकि साल 2018 के चुनाव में केसीआर और बीआरएस ने भाजपा को हराया था लेकिन चूंकि अब मुख्यमंत्री केसीआर तेलंगाना की अगुवाई कर रहे हैं, इसलिए मोदी एक बिल्कुल नकली झूठ लेकर सामने आए हैं कि बीआरएस एनडीए में शामिल होना चाहता था।"

उन्होंने आगे कहा, "बीआरएस ने हमेशा भाजपा और मोदी का विरोध किया है। जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा और केसीआर से कई बार संसद में पेश किये गये बिलों का समर्थन करने का अनुरोध किया, इसलिए हमने उन बिलों का समर्थन किया है लेकिन वो सरासर झूठ बोल रहे हैं कि हम एनडीए में शामिल होना चाहते थे।"

इस मुद्दे पर कृष्णक ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर ऐसा झूठ बोलेंगे तो उनके साथ मुलाकात करने वाले मुख्यमंत्री को अपने पास सबूत के तौर पर कैमरे रखने होंगे क्योंकि प्रधानमंत्री किसी भी हद तक जा सकते हैं और झूठ बोल सकते हैं।

उन्होंने कहा, “आज कोई भी नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता है। अगली बार जब भी कोई मुख्यमंत्री अपने राज्य के मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहेगा तो शायद वो अपने पास कैमरा रख कर जाएगा क्योंकि मोदी राजनीतिक स्वार्थ के कारण किसी भी हद तक जा सकते हैं और झूठ बोल सकते हैं।

इसके साथ ही कृष्णक ने कहा, "मोदी अपने राजनीतिक मतलब के लिए कहानी गढ़ते हैं, बदल सकते हैं। इसलिए उनपर भरोसा करना बेहद कठिन है।"

दरअसल यह विवाद उस वक्त उठा, जब पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता के बीच कहा कि बीआरएस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने उनसे संपर्क किया था और एनडीए में शामिल होने की इच्छा जताई थी।

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, “केसीआर दिल्ली में मुझसे मिलने आए। वह मुझसे कहने लगे कि आपके नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। इसलिए वह एनडीए में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे अपने लिए समर्थन मांगा लेकिन मैंने केसीआर से कहा कि उनके कर्मों के कारण मैं उनके साथ नहीं जुड़ सकता।''

टॅग्स :के चंद्रशेखर रावनरेंद्र मोदीBJPतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत